सफेद मूंगे के बारे में एवं सफेद मूंगा के फायदे (Safed Moonga ke Fayde)

रत्न का हमारे ऊपर अर्थात हमारी जिंदगी पर गहरा प्रभाव पड़ता है। रत्न धारण करने के कई कारण होते है। कुछ लोग ग्रहों के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए रत्न धारण करते है, जिससे सुख समृद्धि एवं विभिन्न परेशानी से निजात पाया जा सकता है। 

"रत्न धारण करने से जातक की परेशानियां तो कम ही होती है, साथ ही साथ जातक की किस्मत भी चमक उठती है।"इस ब्लॉग में सफेद मूंगा (White Coral) क्या होता है और इसको धारण करने से क्या लाभ है

सफेद_मूंगे_के_बारे_में_एवं_सफेद_मूंगा_के_फायदे_(_Safed_Moonga_ke_Fayde_)


सफेद मूंगे के बारे में:(White Coral)

सफेद मूंगा को रत्नों में महत्वपूर्ण दर्जा दिया गया है। और ऐसा माना जाता है की सफेद मूंगा (White Coral) संबंधित ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम कर देता है। इतना ही नहीं सफेद मूंगा को पहनने से मंगल देव के अलावा भगवान भोलेनाथ जी की कृपा भी मिलती रहती है।जिससे पुरानी रोगों या आसाध्य बीमारी से भी राहत मिलता है। मेष, वृश्चिक, लग्न कुंडली वाले जातक को सफ़ेद मूंगा पहनना श्रेयस्कर होता है, इसके अलावा कुम्भ, सिंह, धनु, मीन लग्न वाले जातक शुभ स्थिति में सफ़ेद मूंगा पहन सकते है|

सफेद मूंगा के फायदे (Safed Moonga ke Fayde)

  1. ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सफेद मूंगा (White Coral) स्वास्थ्यवर्धक और मन को शान्ति देने वाला रत्न माना जाता है।
  2. जो जातक मन की अशांति से गुजर रहे होते है, उन्हे किसी विद्वान ज्योतिष से विचार विमर्श कर सफेद मूंगा धारण करना चाहिए ।
  3. पति पत्नी के रिश्ते में प्रेम के लिए White Coral, बहुत से लोगो के वैवाहिक जिंदगी में अशांति व्याप्त होती है। और रिश्ते बिखरने के कगार पर आ जाते है। इस उपाय के लिए सफेद मूंगा पति पत्नी दोनों को धारण करना शुभ परिणाम दे सकता है।क्योंकि सफ़ेद मूंगा शुक्र, मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करता है।
  4. रत्न शास्त्रानुसार पति पत्नी को White Coral धारण करने से कुछ ही दिनों में परिणाम मिलने लगेगा अर्थात रिश्ते में मधुरता,और प्यार बढ़ने लगेगा। परंतु ध्यान रखने योग्य बातें बिना परामर्श के कोई भी रत्न धारण नहीं करे।
  5. अगर भय लगता हो तो ऐसे जातक सफ़ेद मूंगा धारण कर सकते हैं।
  6. वैवाहिक जिंदगी सुखमय करने के लिए सफ़ेद मूंगा पहन सकते है।
  7. सफ़ेद मूंगा पहनने से जातक हष्ट पुष्ट होता है, साथ ही साथ मन भी प्रफुल्लित रहता है।

FAQ:(People Also Ask)

सफेद मूंगा किस उंगली में पहनें?

सफेद मूंगा किसी भी व्यक्ति को दाएं हाथ की अंगूठे वाले बगल वाली उंगली में पहनना चाहिए जिसे अनामिका उंगली भी कहते हैं।

सफेद मूंगा धारण करने वाले व्यक्ति को कौन सा मंत्र जाप करना चाहिए?

सफेद मूंगा धारण करने वाले व्यक्ति को "ॐ अं अंगारकाय नमः" मंत्र का जाप हर दिन करना चाहिए। ध्यान रहे हर दिन अगर व्यक्ति नहीं कर सकते हैं तो कम से कम प्रत्येक मंगलवार को एक माला उपरोक्त मंत्र के साथ जाप करना सर्वाधिक लाभकारी होगा।

सफेद मूंगा किस राशि को पहनना चाहिए?

सफेद मूंगा मेष, वृष, वृश्चिक, तुला राशि के जातक पहन सकते हैं। आप लोगों की जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि सफेद मूंगा का संबंध मंगल और शुक्र ग्रह के अशुभ प्रभाव से कम करने के लिए पहनना चाहिए।

क्या मूंगा चांदी में पहन सकते हैं?

हां चांदी में मूंगा पहना जा सकता है लेकिन पहनने से पहले किसी विद्वान से सलाह अवश्य व्यक्ति को लेना चाहिए क्योंकि धातुओं का शरीर पर अलग-अलग प्रभाव होता है।

मूंगा सफेद किस रंग का होता है?
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है सफेद मूंगा अर्थात् सफेद रंग। मूंगा सफेद रंग का होता है।

आशा करते हैं, कि आप सभी लोगों को सफेद मूंगा से संबंधित लेख सफेद मूंगा के बारे में और सफेद मूंगा के फायदे से संबंधित लेख पढ़कर कुछ न कुछ जीवनोपयोगी जानकारी प्राप्त हुआ होगा, और साथ ही साथ गूगल पर लोगों द्वारा सर्वाधिक पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए हैं। 
यदि सफेद मूंगा से संबंधित अन्य कोई जानकारी चाहते है, तो हमसे शीघ्र संपर्क कर सकते हैं आप लोगों की निशुल्क सहायता RATNGYAN वेबसाइट के माध्यम से जरूर किया जायेगा।


You May Also Like:





प्रस्तुतकर्ता 

ज्योतिषाचार्य गौरव कुमार श्रीवास्तव जिनका झुकाव भारतीय ज्योतिष, हस्तरेखा, रत्न विज्ञान, स्वप्न शास्त्र, तंत्र - मंत्र, यन्त्र में विशेष उपलब्धि हासिल है।जो भारतीय ज्योतिष का अद्भुत ज्ञान विगत इक्कीस साल (21 years) से अपने गुरु जी महाराज के श्री चरणों और पूर्वजों के आशीर्वाद से प्राप्त करते आ रहे है। इस लेख में त्रुटिओं का विशेष ध्यान रखा गया है, फिर भी किसी भी तरह के क्षतिपूर्ति के लिए रत्नज्ञान वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए डिस्क्लेमर पालिसी अवश्य पढ़े।

Disclaimer

इस लेख में त्रुटियों का विशेष ध्यान रखा गया है,फिर भी किसी भी तरह के क्षतिपूर्ति के लिए रत्नज्ञान वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।अधिक जानकारी के लिए डिस्क्लेमर पालिसी अवश्य पढ़े।

Next Post
1 Comments
  • Unknown
    Unknown 7/18/2023

    Jai Shri mahakaal

Add Comment
comment url