Manik Stone: माणिक रत्न के बारे में एवं माणिक रत्न के फायदे, नुकसान, धारण विधि, कीमत की संपूर्ण जानकारी।

माणिक रत्न को अंग्रेजी भाषा में Ruby कहते हैं। माणिक्य रत्न को सूर्य रत्न कहते हैं। Manikya Ratna देखने में गुलाबी रंग या लाल रंग का होता है। माणिक रत्न को रत्नों का राजा कहते है और यह कीमत में हीरा से महंगा रत्न होता है। जिस भी व्यक्ति के कुंडली में सूर्य अशुभ स्थिति में होता है, तो विद्वानों के द्वारा कुंडली से विचार विमर्श करके माणिक रत्न (Ruby Gemstone) पहनने की सलाह दी जाती है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दू  की गूगल पर माणिक्य/ माणिक इत्य्यादि नामों से सर्च किया जाता है, यह नाम माणिक्य, माणिक, Maanik, Manikya रत्न एक ही है बस गूगल पर सर्च अलग अलग नाम से किया जाता है।

उच्च पदों पर आसीन कुछ लोगों के हाथों में कुछ प्रमुख रत्न माणिकमूंगापुखराज तो हम सभी देखते है, और बचपन से ही ज्योतिष शास्त्र की जानकारी रखने के कारण अधिक से अधिक कुंडली का विश्लेषण किया तो यह पाया की वाकई में मानव जिन्दगी में रत्न महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। हिन्दू धर्म में जन्मकुंडली के आधार पर ज्योतिष विद्वानों द्वारा कुछ कल्याणकारी रत्न का सुझाव दिया जाता है  

माणिक रत्न व्यक्ति को यदि असर कर दिया तो व्यक्ति रंक से राजा हो जाता हैइसमें कोई संशय नहीं है। Astro Gaurav के अनुसार यदि कोई जातक सरकारी नौकरी, राजनीति, उच्च पद प्रतिष्ठा की नौकरी के लिए तैयारी में लगे हैं तो ऐसे व्यक्ति को माणिक्य (Manikya Stone) अवश्य पहनना चाहिए।

प्रत्येक रत्न की अपनी अलग विशेषता होती है और इसी विशेषता के कारण ही हम सभी अलग - अलग रंग के रत्न
पहनते देखे हैप्रायः उंगलियों में विभिन्न रत्न जैसे माणिकमूंगापुखराजमोती,गोमेदलहसुनियाहीरा इत्यादि पहने कुछ लोगों को हम सभी समाज में अक्सर देखते है।

आखिर यह उंगलियों में पहनने से होता क्या है? 
Manikya_Stone_:_माणिक_रत्न_के_बारे_में_एवं_माणिक_रत्न_के_फायदे_,_नुकसान_,_धारण_विधि_,_कीमत_की_संपूर्ण_जानकारी_।
Manikya Stone: माणिक रत्न के बारे में एवं माणिक्य रत्न के फायदे, नुकसान, धारण विधि, कीमत की संपूर्ण जानकारी।

तैयारी करने वाले जातक को माणिक धारण करना अतिउत्तम फल प्रदान करता है। माणिक को सूर्य रत्न भी कहा जाता है। रत्न के बारे में भारतीय ज्योतिष में विस्तृत वर्णन मिलता है। रत्नों को लेकर बहुत भ्रांतियां भी समाज में व्याप्त है। रत्न पहनने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखा जाए तो रत्न कोई हो उत्तम फल प्रदान करते हैं।

व्यक्ति के मन में रत्नों को लेकर बिभिन्न तरह के विचार मन में आते हैंइसी सब विचारों को ध्यान में रखकर माणिक रत्न से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों का साझा रत्नज्ञान वेबसाइट के माध्यम से किया गया हैमाणिक को लेकर तरह तरह के प्रश्न मन में आते है। इस लेख में माणिक रत्न की विस्तृत चर्चा किया गया है। यदि आप इस लेख को पूरा पढ़ते है और समझने की कोशिश करेंगे तो माणिक रत्न से संबंधित सभी जवाब आपको मिल जाएंगे।

आप माणिक रत्न यदि धारण करना चाहते हैतो पहले इसके बारे में अवश्य जाने और पूरा लेख अवश्य पढ़े।

Manikya Stone: माणिक रत्न के बारे में एवं माणिक्य रत्न के फायदेनुकसानधारण विधिकीमत की संपूर्ण जानकारी।

रत्न सूर्य देव का संबंध है, माणिक रत्न से. माणिक्य रत्न धारण करने से व्यक्ति का सूर्य ग्रह मजबूत होता है।माणिक्य रत्न को रिंग में जड्वाकर पहनने से व्यक्ति के मान-सम्मान में वृद्धि होता है।पूर्ण लाभ के लिए कम-से कम 2 से 3 कैरेट का माणिक रत्न पहनना चाहिए माणिक रत्न अनार के दाने जैसा दिखने वाला गुलाबी या लाल रंग का बेहद कीमती रत्न होता है।


माणिक रत्न अपने गुणों के कारण अत्यधिक प्रसिद्ध है जोकि व्यक्ति को उच्च पद प्रतिस्ठा के साथ साथ मानसिकशारीरिक स्वास्थयऔर आर्थिक रूप से लाभ प्रदान करता है। यदि यह रत्न व्यक्ति पर प्रभाव डालता है तो व्यक्ति की जिन्दगी में सकारत्मक परिणाम मिलने प्रारम्भ हो जाते हैमाणिक माणिक उन नौ रत्नों में से एक है जिन्हें सबसे प्रभावशाली माना जाता है।अपने लाल रंग के कारण यह पत्थर पारंपरिक विलासिता से संबंधित है। रत्न धरती पर पाए जाने वाले ये रत्न बहुत शक्तिशाली होते हैं और यदि मनुष्य एक असली रत्न धारण करें तो इसकी शक्ति पहनने वालो को कई लाभ से परिपूर्ण करेगी।

माणिक रत्न के फायदे (Manik Ratna Ke Fayde)

माणिक को रत्नो का राजा कहा जाता है। माणिक रत्न यदि आप पहनने के इच्छुक है तो माणिक रत्न के फायदे सुनकर आप सभी चौक जायेंगे क्योंकि यहाँ बहुत विस्तार से फायदे दिए गये है, आइये जानते है माणिक रत्न के फायदे,

  1. माणिक्य रत्न की अंगूठी पहनने से व्यक्ति का वैल्यू समाज में बना रहता है। 
  2. माणिक रत्न को हमेशा ताबा या सोना की अंगूठी में पहनने से व्यक्ति के मान - सम्मान में वृद्धि होता माणिक रत्न व्यक्ति को अपने काम में सफलताऔर समाज में प्रसिद्धि दिलाने में सहायक होता है।     
  3. किसी व्यक्ति को डरावने सपने आते है, तो ऐसे व्यक्ति के लिए माणिक रत्न काफी प्रभावशाली होता है। यदि किसी व्यक्ति को नीद नहीं आने की शिकायत है तो ऐसे जातक को माणिक रत्न अत्यंत लाभकारी होता है।
  4. माणिक रत्न पहनने वाले व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ा- चढ़ा रहता है
  5. माणिक्य रत्न यदि जातक को असर करता है तो व्यक्ति का चेहरा glow करने लगता है, और Adminstration एवं  गवर्नमेंट कार्यों में सफलता मिलती है।
  6. माणिक रत्न को पहनने वाले व्यक्ति का आत्मबल बढ़ा चढ़ा रहता है, और ऐसे व्यक्ति पॉजिटिव रहता है जिससे कार्यक्षेत्र में अच्छी प्रगति करने में सक्षम होता है।
  7. माणिक रत्न  मेष राशि के लोग अक्सर साहसी और निडर होते हैं। माणिक रत्न उनके मजबूत स्वभाव को बनाए रखने में मदद करता है। 
  8. माणिक पहनने से व्यक्ति ऊंचा पद प्राप्त करता है
  9. मोती पन्ना मूंगा पुखराज के साथ माणिक रत्न को पहन सकते है
  10. माणिक रत्न यदि व्यक्ति को असर कर दिया तो ऐसे व्यक्ति के अन्दर की प्रतिभा में निखार जाता है और दबी प्रतिभा दिन- प्रतिदिन उजागर होने लगता है
  11. माणिक रत्न आत्मविश्वास और आत्मसम्मान को बढ़ाता है। माणिक रत्न पहनने वाले के अन्दर लीडरशिप करने की शक्ति निहित होने लगता है।
  12. माणिक रत्न अपने पहनने वाले की गतिशील शक्तियोंजैसे कम्युनिकेशन स्किल्स रचनात्मक कौशलऔर बौद्धिक कौशल  को बढ़ाता है।
  13. माणिक रत्न (Manikya Stone) का रंग लाल होने के कारण मेष राशि के व्यक्तिओं के लिए लिए यह रत्न उनके काम में सफलता और समाज में प्रसिद्धि पाने में सहायक होता है।
  14. रिश्तों में परस्पर तालमेल बनाये रखने के लिए माणिक रत्न अत्यधिक भूमिका निभाता है, इसी कारण जो लोग अपने लिए साथी की तलाश में हैउन्हें माणिक रत्न पहनने की सलाह दी जातीहै।
  15. माणिक रत्न की Power (शक्ति) से व्यक्ति पर बुरी आत्मा का भी प्रभाव नहीं पड़ता है। 
  16. माणिक रत्न धारण करने से जातक को बुरा सपना, ब्लड प्रेशर इत्यादि से राहत मिलता है |
  17. माणिक्य रत्न धारण करने वाले व्यक्ति के आँख की रोशनी में सुधार एवं ब्लड सर्कुलेशन सम्बंधित समस्याओं से निजात मिलता है

माणिक रत्न के नुकसान (Manikya ke Nuksan)

  1. माणिक रत्न तभी फायदा करेगा जब आप इस बात का ध्यान रखेगें कि आपको कितने वजन का रत्न धारण करना चाहिए | इसलिए बिना रत्न ज्योतिष से सलाह के माणिक्य रत्न धारण करना नुकसान हो सकता है अक्सर लोग माणिक्य या माणिक रत्न धारण करते है। खासकर जिनकी कुंडली में सूर्य दूषित है या जिनकी सिंह राशि है उनको माणिक पहनने की सलाह दी जाती है, परन्तु यह भी देखा गया है की कुछ लोग मन से ही माणिक पहन लेते है और वह भी शनि की ऊँगली में। आइये जानते है माणिक रत्न पहनने सम्बन्धी नुकसान के बारे में, 
  2. माणिक पहनने से पहले उसके रत्ती अर्थात वजन का जरूर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि व्यक्ति को कम या अधिक वजन का रत्न धारण करना अत्यधिक नुकसान पंहुचा सकता है।
  3. विभिन्न ज्योतिष शास्त्र में अध्ययन उपरान्त पता चला की माणिक रत्न का प्रभाव व्यक्ति के धारण करने के चार से पांच साल तक रहता है इसके बाद माणिक बदलकर और विचार विमर्श कर ही पहनना चाहिए अन्यथा माणिक रत्न फायदे की जगह नुकसान कर सकता है।
  4. माणिक यदि नेगेटिव असर दाल रहा है व्यक्ति पर तो व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़सकता है
  5. व्यक्ति को हमेशा सर्टिफाइड रत्न ही पहनना चाहिए क्योंकि नकली माणिक पहनने से व्यक्ति को कई तरह के नुकसान हो सकते है।
  6. माणिक रत्न को भूलकर भी शनि रत्न नीलम और राहु रत्न गोमेदशुक्र रत्न हीरा के साथ कभी नहीं पहनना चाहिए यह व्यक्ति को अत्यधिक नुकसान पहुचायेगा।
  7. माणिक को कभी भी लोहे की अंगूठी में नही पहनना चाहिए। 
  8. दोष युक्त माणिक्य धारण करने से नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
  9. बिना कुंडली के विश्लेषण किये यदि कोई व्यक्ति माणिक धारण करता हैतो व्यक्ति के पिता और कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग के साथ संबंध खराब होने लगते हैं।
  10. यदि माणिक रत्न को गलत तरह से पहना जाये तो व्यक्ति को अशुभ परिणाम मिलने लगते है
  11. जन्मकुंडली के अनुसार सूर्य देव यदि अशुभ स्थिति में हो तो व्यक्ति को माणिक पहनना कस्टकारी हो सकता है और व्यक्ति को इसके नेगेटिव परिणाम मिल सकते है
  12. जन्मकुंडली में यदि सूर्यदेव शनि ग्रह से पीड़ित हो ऐसा व्यक्ति अनजान वश माणिक धाऱण कर लें तो व्यक्ति को हृदय रोगब्लडप्रेशर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  13. यदि माणिक व्यक्ति को नेगेटिव असर दिखा रहा है तो आँख में तकलीफ होने लगता हैब्लड प्रेशर उपर- नीचे होना और तेजी से स्वस्थ्य पर असर जैसे हड्डी में दर्दसर दर्द की शिकायत होने लगता है।
  14. माणिक अगर असर नहीं कर रहा है तो कार्यस्थल पर अनबन होने लगता है और रिश्तों में भी मिठास कम होने लगता है जिससे पारिवारिक समस्या भी धीरे- धीरे बढ़ने लगता है और व्यक्ति के ऊपर अपयश लगने लगता है।

माणिक रत्न धारण करने की विधि (Manikya Ratna Dharan karne Ki Vidhi)

माणिक रत्न की शक्ति को जागृत करने के लिए विधि विधान से अभिमंत्रित करके ही व्यक्ति धारण करना चाहिए आइये जानते है माणिकरत्न धारण विधि -
ध्यान देने योग्य बात जो धारण करने वाले व्यक्ति को समझना नितांत आवश्यक है,
माणिक्य रत्न (Manik Ratna) को रविवार के दिन धारण करना चाहिए। कोई भी रत्न धारण करने से पूर्व ज्योतिष का सलाह लेना नितांत आवश्यक है | माणिक रत्न (Manik Stone) धारण करने के लिए उसको ताम्बे या सोने की अंगूठी में बनवाना चाहिए और इस प्रकार बना होना चाहिए की ऊँगली से मानिक रत्न जरूर टच हो पहनने पर
  • सर्वप्रथम व्यक्ति को सुबह उठ जाना है और तत्पश्चात फ्रेश होकर शुद्ध मन से रोज की भाँती पूजा पाठ करना है
  • एक बर्तन साफ़ सुथरा लेकर उसमे मानिक को रख लेना है और पंचामृत दूध, घी, दही, चीनी, शहद का मिश्रण बना लेना है। और उसमे माणिक्य रत्न को दाल देना है| फिर भगवान् सूर्य के मन्त्रों का जाप करना है कम से कम एक माला।
  • अब माणिक रत्न को धारण करने के पहले गाय के दूध और गंगाजल से शुद्ध करके धारण करे 
  • भगवान सूर्यदेव की विधिवत पूजन अर्चन करना चाहिए।
  • माणिक रत्न को धारण करने के पश्चात किसी मंदिर में सूर्य देव से सम्बंधित चीज दान पुण्य करने से सर्वाधिक लाभ मिलता है।
  • माणिक्य रत्न धारण करने के बाद आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए

👉नौकरी में उन्नत्ति, शत्रु भय, रोग निवारण के लिए पढ़ें आदित्य हृदय स्तोत्र | Aditya Hridaya Stotra In Hindi Pdf benefits |

लेकिन ध्यान रहे की आप माणिक (Manik) को इस प्रकार पहने की इसका एक हिस्सा आपकी त्वचा से हमेशा जुड़ा रहे। माणिक रत्न (Manik Ratn) शुक्लपक्ष और चौघडिया में ही धारण करना चाहिए

माणिक रत्न की कीमत

माणिक रत्न सूर्य ग्रह अर्थात सिंह राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रत्न होता है। माणिक रत्न एक कीमती पत्थर होता है, माणिक रत्न की कीमत Quality, Transparency & Colour इत्यादि कारकों पर निर्भर करता है।

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहूँगा सबसे उत्तम किस्म का माणिक अनार के दाने सा दिखने वाला म्यामार (बर्मा) का माना जाता है इसकी कीमत काफी उच्च होती है। माणिक बैकाक, अफ्रीकन जैसे देशों में भी पाए जाते है, और माणिक (Manik) की कीमत जैसा की उपार भी बताया जा चूका है की उसके वजन (Weight), शुद्धता (Accuracy) पर निर्भर करता है।

रूबी (Ruby) अर्थात माणिक रत्न (Manik) की कीमत भारत में 1000 रूपये प्रति कैरेट से लेकर 50000 रूपये प्रति कैरेट तक मूल्य है।

नोट - यदि सामर्थ्य नहीं है तो माणिक के उपरत्न गार्नेट भी व्यक्ति ताम्बे में जड्वाकर धारण कर सकता है

माणिक से सम्बंधित अन्य महत्वपूर्ण बाते-

  1. माणिक रत्न को शुक्ल पक्ष में रविवार के दिन को सुबह सूर्य जब लालिमा युक्त हो तभी धारण करना चाहिए।
  2. माणिक रत्न को चौघड़िया में पहनना चाहिए। 
  3. माणिक रत्न को शुक्ल पक्ष में धारण करना चाहिए। 
  4. माणिक के साथ भूलकर नीलम गोमेद नहीं पहनान चाहिए। 
  5. माणिक रत्न को धारण करने से पूर्व अपने सिराहने रखकर अजमाना चाहिए की इसका प्रभाव क्या है। लगभग 72 घंटे बाद आपको कुछ परिणाम प्राप्त होने लगेंगे। 
  6. माणिक रत्न को हमेशा सर्टिफाइड दुकान से ही लेना चाहिए।
  7. माणिक रत्न यदि धारण करने की सोच रहे है तो सर्वप्रथम जन्मकुंडली में कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं की किसी योग्य ज्योतिष विद्वान से अवश्य करा ले। जिसकी विस्तृत चर्चा इस लेख में की गई है। 
  8. महादशा, अंतर्दशा, प्रत्युंतर दशा की भी जानकारी लेकर ही कोई रत्न धारण करना चाहिए। सिर्फ कुंडली के लग्न चार्ट को देखकर ही माणिक्य रत्न पहनने का फैसला नहीं लेना चाहिए। 
  9. प्रत्येक रत्न के रंग रूप इत्यादि अलग अलग प्रकार के होते है। मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन लग्न वाले सूर्य की शुभ स्थिति में माणिक्य पहन सकते है।
  10. सूर्य देव के साथ राहू या फिर केतु स्थित हों तो भी माणिक्य धारण करने से बचना चाहिए।  
  11. कम-से- कम 2 से 3 कैरेट का माणिक्य रत्न पहनना चाहिए, तभी इसका पूर्ण लाभ मिलता है। माणिक्य रत्न के साथ गोमेद और नीलम रत्न को नहीं पहनना चाहिए। 
  12. मोती के साथ माणिक (Manikya Gemstones) पहनने से पूर्णिमा नामक योग बनता है जबकि माणिक को पुखराज के साथ पहनने से व्यक्ति को प्रशाशनिक क्षेत्र में उत्तम सफलता हेतु कारगर होता है।
  13. माणिक्य एवं मूंगा यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शुभ स्थिति में मंगल देव एवं सूर्य देव हो तो जातक प्रशाशनिक क्षेत्र में सफलता के लिए एक साथ पहन सकते है।

People Also Ask:

Ques: माणिक रत्न किसे नहीं पहनना चाहिए? (Manik kise nahi pahnana chahiye

Ans: ज्योतिष विद्या के अनुसार जिन लोगो का जन्म कन्यामकरमिथुन , तुला और कुंभ राशि केअंतर्गत हुआ है उन्हें माणिक्य रत्न धारण करने से बचना चाहिए, माणिक रत्न को नीलम रत्न औरगोमेद रत्न के साथ नहीं पहनना चाहिए।

Ques: माणिक कौन नहीं पहन सकता है?

Ans:जो लोग लोहेतेल या कोयले से जुड़ा काम करते हैंउन्हें भी ये रत्न धारण करने से बचना चाहिए। लोहे से सम्बंधित व्यापार करते हो तो ऐसे जातक को माणिक धारण करने से बचना चाहिए। और जिस व्यक्ति की जन्मकुंडली में सूर्य देव की अशुभ स्थिति अर्थात 6,8,12 वे भाव में हो तो ऐसे व्यक्ति को भूलकर भी माणिक्य/ माणिक नहीं पहनना चाहिए सिर्फ सूर्य ग्रह सम्बंधित उपाय करना चाहिए।

Ques: माणिक रत्न किस राशि को नहीं पहनना चाहिए?

Ans:ज्योतिषियों के अनुसार मिथुनकन्यातुलामकर और कुंभ ये पांच राशि ऐसे होते है, जिनको माणिक रत्न धारण नहीं करना चाहिए। इन लोगों को माणिक रत्न धारण करने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। अतः बिना परामर्श के माणिक रत्न धारण कदापि नहीं करे।

Ques: माणिक रत्न किस ऊँगली में पहना चाहिए

Ans: माणिक रत्न को दाहिने हाथ की अनामिका ऊँगली (Ring Finger) में पहनना चाहिए | इससे संबंधित वीडियो देखिए कौन सा रत्न किस उंगली में पहनें।

Ques: माणिक कितने दिन में असर दिखता है|

Ans: माणिक रत्न यदि विधि विधान के साथ धारण किया गया हो तो दो सप्ताह में या फिर एक महीने बाद अर्थात 15 से 30 दिन के बाद पूर्ण असर दिखाने लगता है

Ques: माणिक रत्न कौन से धातु में पहनना चाहिए?

Ans: माणिक रत्न को सामर्थ्यानुसार कॉपर (Copper Ring) की धातु में या फिर सोने की धातु में पहनना चाहिए।

Ques: माणिक रत्न किस राशि को पहनना चाहिए?

Ans: माणिक रत्न (Manikya Stone) सिंह राशिमेष राशिवृश्चिक राशिकर्क राशिऔर धनु राशि के जातक को पहनना शुभकारी हो सकता है।

Ques: माणिक को किस रत्न के साथ पहन सकते है?

Ans: माणिक को मोती, पुखराज, मूंगा, पन्ना रत्न  के साथ पहन सकते हैं

Ques: माणिक रत्न किन लोगो को पहनना चाहिए? (Manikya Kise Pahnana Chahie)

Ans:ज्योतिषियों के अनुसारवैदिक ज्योतिष में मूल माणिक रत्न पर सूर्य ग्रह का शासन होता है।इसलिए जिन लोगो की कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर हैउन्हें इस ग्रह से होने वाले नकारात्मक प्रभावों को दूर करने हेतु माणिक रत्न (Manik Ratna) अवश्य धारण करना चाहिए।सिंहमेषवृश्चिककर्क और धनु राशि वाले लोगों के लिए माणिक्य धारण करना बहुतही शुभ माना गया है।इसके अलावामाणिक रत्न मेष राशि वाले लोगों के लिए लाभदायक रहेगाइसलिए इन राशि वाले लोगो को यह रत्न जरूर धारण करना चाहिए परामर्श लेकर।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई कोई भी जानकारी/सामग्री/ सूचना के विभिन्न धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है RATNGYAN वेबसाइट उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही पढना चाहिए

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url