काल सर्प दोष के लक्षण, उपाय और काल सर्प दोष कैसे बनता है?

किसी भी जातक की कुंडली में कुछ महत्वपूर्ण दोष देखने को मिलते है। जिसमे से एक दोष को काल सर्प दोष के रूप में जाना जाता है। किसी भी जातक की कुंडली कितनी भी बलशाली हो अर्थात कितने भी योगकारी ग्रह कुंडली में उपस्थित हो लेकिन विद्वानों की मानें तो काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति के सभी योगकारी ग्रह भी अशुभ फल प्रदान करने लगते हैं।

काल_सर्प_दोष_के_लक्षण_,_उपाय_और_काल_सर्प_दोष_बनता_कैसे_है_?

काल सर्प दोष के लक्षण, उपाय और काल सर्प दोष बनता कैसे है?


बार बार प्रयासों के बाद भी यदि जिंदगी में असफल है, बिजनेस में हानिं, अपयश झेलना, एक्सीडेंट, स्त्री का स्वप्न में रोते दिखना, अचानक बीमारी आना, गृहस्थ जीवन अस्त व्यस्त होना, वैवाहिक समस्या, संतान का भाग्योदय न होना, करीबी से नुकसान, नाग नागिन का सपने में दिखना इत्यादि काल सर्प दोष के लक्षण है। अतः व्यक्ति को काल सर्प का उपाय समय रहते कर लेना चाहिए। अन्यथा व्यक्ति को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है यदि व्यक्ति थोड़ा दैनिक कर्मों को ध्यान दे तो काल सर्प दोष से अवश्य ही छुटकारा पा सकता है।

काल सर्प दोष का उपाय बताने से पहले एक बात आप सभी लोगों से कहना चाहेंगे की पहले यह जरूर जान ले की कुंडली में काल सर्प दोष है की नहीं क्योंकि कुंडली में दोष है की नहीं मन में दोष यदि हो गया तो उसका उपाय नहीं हो सकता है। मैं यह बात इसलिए बोल रहा हूं की कभी कभी कुंडली में यह दोष होता भी नहीं है और लोगों के द्वारा आपलोगों को डरा दिया जाता है। इसलिए यह लेख पूरा जरूर पढ़ें, जिसमे काल सर्प दोष के लक्षण, उपाय और काल सर्प दोष कैसे बनता है? के बारे में विस्तृत चर्चा की गई है।

काल सर्प दोष कैसे बनता है?

काल सर्प दोष कुंडली में बनने वाला एक दोष है। जिसका निर्माण राहु और केतु के द्वारा होता है। जन्मकुंडली में राहु और केतु के मध्य यदि कोई भी ग्रह उपस्थित न हो तो जातक की जन्म कुंडली में कालसर्प दोष का निर्माण होता है। 

काल सर्प दोष के लक्षण: Kal Sarp Dosh Ke Lakshan

यदि व्यक्ति काल सर्प दोष से पीड़ित होता है तो ऐसे जातक के निजी जीवन में कुछ न कुछ अशुभ परिणाम देखनें को मिलते है जिसको व्यक्ति को जान लेना चाहिए।

काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति के कुछ लक्षण आइए जानते हैं,

असफलता हाथ लगना

यदि बार बार कार्यों में असफलता मिल रही हो और लाख परिश्रम करने के बाद भी जीवन में सफल नहीं हो पा रहे है तो इस आधार पर कह सकते हैं की बार बार सफलता न मिलना काल सर्प दोष का लक्षण है।

बिजनेस में हांनि

जब किसी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष जैसे अशुभ योग होते है तो व्यक्ति का बिजनेस अचानक ही बैठ जाता है। और यदि कुछ अन्य पहचान जैसे शुरुवात में काम को लेकर उत्साह परंतु बाद में हानि ही हानि तो जातक को समझ जाना चाहिए की कुंडली में काल सर्प दोष के लक्षण हैं।

अपयश झेलना

जिन लोगों की कुंडली में काल सर्प दोष होता है उनको जीवन में दुर्भाग्य का सामना करना पड़ता है। यदि जीवन में किसी और के किए की सजा कोई और भुगते तो अपयश झेलना भी काल सर्प दोष के लक्षण हैं।

एक्सीडेंट होना

जिन लोगों को बार बार चोट लगता हो और भयानक एक्सीडेंट हो गया हो तो किसी विद्वान से अवश्य काल सर्प दोष का उपाय करवा लेना चाहिए क्योंकि एक्सीडेंट होना काल सर्प दोष के लक्षण का संकेत है।

स्त्री का स्वप्न में रोते देखना

यदि किसी भी भाई बहनों को स्वप्न में किसी लेडीज को रोते दिखाई दे तो समझ जाना चाहिए की कुंडली अशुभ काल सर्प दोष के लक्षण है। अतः व्यक्ति को जल्द से जल्द काल सर्प दोष का उपाय  करवाना चाहिए।

अचानक बीमारी आना

काल सर्प दोष के लक्षण है अचानक से बीमारी आना । यदि कोई भी जातक या जातिका बार बार बीमार पड़ रहे है। और सारा पैसा दवाओं में जाता है तो यह काल सर्प दोष के लक्षण है।

गृहस्थ जीवन अस्त व्यस्त

यदि सब कुछ संपन्नता होते हुए भी गृहस्थ जीवन में खट पट रहता हो तो यह काल सर्प दोष के लक्षण है।

वैवाहिक समस्या

बहुत से लोगों के कुंडली में मांगलिक दोष के अलावा काल सर्प दोष होता है जिसकी वजह से रिश्ते बनने के बाद भी बात नहीं बनती और वैवाहिक समस्या खड़ी हो जाती है यह भी काल सर्प दोष के लक्षण होते है।

संतान का भाग्योदय न होना

बहुत से लोगों के बच्चे तो पढ़ने में खूब तेज होते हैं लेकिन उसके बाद भी भाग्योदय नहीं होता है। अकारण ही बच्चे का मन खिन्न रहता है तो यह भी एक संकेत है काल सर्प दोष के लक्षण का। अतः संतान के भाग्योदय के लिए काल सर्प दोष का उपाय अवश्य करवाना चाहिए।

करीबी से नुकसान

यदि किसी जातक की कुंडली में काल सर्प दोष जैसा भयानक दोष व्याप्त है तो निश्चित ही करीबी से व्यक्ति को धोखा मिलता है। और प्रायः व्यक्ति के अनेक करीबी दुर्व्यवहार करना शुरू कर देते है।

नाग नागिन सपने में दिखना

किसी भी माता बहनों या भाइयों के सपने यदि नाग नागिन का जोड़ा दिखाई दे तो यह काल सर्प दोष के लक्षण हो सकते है। परंतु यदि नाग नागिन के जोड़े सपने में बार बार आए तो यह और भी प्रबल संकेत है की व्यक्ति कल सर्प दोष से पीड़ित है।

काल सर्प दोष के उपाय

काल सर्प दोष का उपाय व्यक्ति को जरूर करना चाहिए क्योंकि काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति यदि समय पर उपाय नहीं करता है, तो जीवन अत्यधिक कठिनाइयों से घिर जाता है। काल सर्प दोष के उपाय बहुत ही सरल है जिसको आप आसानी से कर सकते है।

ज्योतिष शास्त्रों में मंत्र का बहुत ही अधिक महत्व है। कोई भी जातक जो काल सर्प दोष से पीड़ित है उनको RATNGYAN वेबसाइट के माध्यम से कुछ मंत्र दिए गए है। प्रतिदिन शिवालय जाना व्यक्ति को प्रारंभ कर देना चाहिए। शिवजी की आराधना करनी चाहिए।काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को इस मंत्र का जप करना चाहिए।

  1. ।।।।।ॐ नागेंद्र हाराय नमः शिवाय।।।।।
  2. ।।।।।ॐ नाग देवतायै नमः।।।।।
  3. ।।।।।ॐ नागकुलाय विदम्हे विषदंताय धीमहिं तन्नौ सर्प: प्रचोदयात।।।।।

मंदिर की सेवा उपाय

किसी शिव मंदिर की समय समय पर साफ सफाई करना और यदि अवसर मिले तो किसी शिव मंदिर का कलर रंगाई इत्यादि अवश्य करना चाहिए। इससे भी काल सर्प दोष में आराम मिलता है।

स्वयं से नित्य किए जाने वाले काल सर्प दोष का उपाय

श्री मदभगवदगीता का पाठ

श्री मदभगवदगीता का पाठ करने से आत्मसाक्षात्कार और व्यक्ति सन्मार्ग की तरफ प्रेरित होता है। गीता के अंदर इतनी शक्ति है जिसका चमत्कार का वर्णन करना किसी के बस की बात नहीं है। यदि काल सर्प दोष का उपाय खोज रहे है तो नित्य गीता पढ़ना शुरू कर दीजिए और ध्यान रहे संस्कृत में यदि संदेह है तो हिंदी में ही पढ़े। कुछ दिन में देखेंगे की काल सर्प दोष से आप लोगों को मुक्ति मिल जाएगी।

दुर्गा जी की पूजा

मां दुर्गा जी की पूजा आरती, चालीसा, भजन, कीर्तन इत्यादि करने से व्यक्ति पर असीम कृपा मां भवानी का रहता है। जो भी भक्त काल सर्प दोष से भयभीत हो रहे हैं तो उनको मां दुर्गा जी की पूजा करनी चाहिए और अपनी दोष का जिक्र पूजा में करना चाहिए साथ ही साथ पूजा में यह जरूर बोलें की मां आप तो पूरे संसार के संकट को हर लेती है तो फिर हमारे कुंडली में व्याप्त काल सर्प दोष को भी हर लीजिए। मां की कृपा जब होना शुरू होगा तो अपने आप काल सर्प दोष से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाती है।

ज्योतिर्लिंग यात्रा से काल सर्प दोष उपाय

भगवान शंकर के शिव मंदिर व्यक्ति जाए और यदि 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन व्यक्ति कर ले तो मन से निकाल देना चाहिए की कुंडली में काल सर्प दोष है। कालों के काल महाकाल के पास है असीम शक्ति तो फिर काल सर्प दोष क्या चीज है। महाकाल असंभव को संभव कर देते है। और अमंगल को मंगल कर देते हैं। ज्योतिर्लिंग का यात्रा भी एक विकल्प के रूप में काल सर्प दोष का उपाय हो सकता है।

महामृत्यंजय मंत्र

महामृत्यंजय मंत्र कुंडली के सभी कष्टों, दोषों का नाशक है। विद्वानों के अनुसार यदि कोई भी जातक जिनको लगता है की कुंडली में विभिन्न प्रकार के दोष हैं तो महामृत्युंजय मंत्र इन सभी दोषों का नाश करने वाला है। यदि कोई व्यक्ति सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ के महामृत्युंजय मंत्र का जप करता है तो निश्चित ही काल सर्प दोष से व्यक्ति को मुक्ति मिल जाता है इसमें कोई संशय नहीं है। अतः महामृत्युंजय मंत्र कालसर्प दोष उपाय का मुख्य विकल्प हो सकता है।

महाशिवरात्रि काल सर्प दोष उपाय

महाशिवरात्रि के दिन काल सर्प दोष का उपाय शास्त्रों में वर्णित है। भगवान शंकर जी के मंदिर में जाकर सबसे पहले भगवान भोलेनाथ से व्यक्ति को काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए प्रार्थना करना चाहिए। फिर तांबा या चांदी का नाग नागिन का जोड़ा काल सर्प दोष के लिए महाशिवरात्रि वाले दिन ही भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अर्पित कर देना है।
अर्पित करने के बाद मंदिर में उपस्थित ब्राम्हण को दक्षिणा स्वरूप कुछ न कुछ अवश्य दे। फिर भगवान शंकर जी से काल सर्प दोष की पूजा में हुई गलती के लिए क्षमा याचना करें। महाशिवरात्रि के दिन की गई पूजा उपाय से व्यक्ति को काल सर्प दोष से मुक्ति अवश्य भगवान भोलेनाथ दे देते हैं।

नागपंचमी काल सर्प दोष उपाय

नागपंचमी के दिन विशेष रूप से काल सर्प दोष उपाय करना चाहिए। क्योंकि नाग देवता का पूजन आज के दिन विधिवत करने का उल्लेख शास्त्रों शिवमहापुराण में मिलता है। शिवमहापुराण के अनुसार नाग पंचमी के दिन नाग नागिन का जोड़ा तांबे के धातु या फिर चांदी के धातु से बनी हुई शिवलिंग पर चढ़ाने से व्यक्ति को तत्काल काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है। अतः नागपंचमी के दिन काल सर्प दोष उपाय अवश्य कर सकते हैं।

गौ मूत्र का उपाय

काल सर्प से मुक्ति पाना चाहते हैं तो व्यक्ति को अपने दांत गाय के गौ मूत्र से साफ करना चाहिए। ऐसा करने से काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति को आराम मिलता है।

काल सर्प दोष का उपाय है, रुद्राभिषेक

काल सर्प दोष के उपाय में सबसे कारगर उपाय है, भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना। भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक दूध से करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिलती है।

काल सर्प दोष का उपाय "इत्र"

काल सर्प दोष का उपाय चंदन से बने इत्र के द्वारा किया जाता है | ज्योतिष आचार्यों की मानें तो भगवान भोलेनाथ पर इत्र अर्पित करने से काल सर्प दोष का प्रभाव कम होता है और यदि काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति चन्दन से बने इत्र स्वयं लगाये तो अत्यंत लाभकारी उपाय है कालसर्प दोष का। 

काले कोयले का उपाय

काले कोयले का यह अचूक उपाय करने से व्यक्ति को काल सर्प दोष से राहत मिलती है। सूर्यास्त के समय काले कोयले के 3 से 4 टुकड़े बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए। यदि संभव हो तो काल सर्प दोष से पीड़ित व्यक्ति अपने वजन (Weight) के बराबर कोयले को बहते हुए पानी में प्रवाहित करना चाहिए।

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में लिखे गए विस्तृत रूप से काल सर्प दोष के बारे में पता चल गया होगा आप लोगों को और साथ ही साथ काल सर्प दोष के लक्षणKal Sarp Dosh Ke Lakshan भी पता चल गया होगा। काल सर्प दोष के लक्षण को इस आर्टिकल के माध्यम से कई सारे संकेत आप सभी लोगों की सुविधा के लिए प्रस्तुत किए गए है। अतः अंत में इतना ही कहना चाहेंगे काल सर्प दोष के लक्षण पता चल जाने के बाद व्यक्ति को हल्के में नहीं लेना चाहिए और शीघ्र ही काल सर्प दोष का उपाय करना चाहिए और सामर्थयनुसार खुद नहीं कर सकते तो किसी विद्वान से करवा लेना चाहिए। क्योंकि काल सर्प दोष का उपाय यदि समय से नहीं किया गया तो जातक ही भी उसके पूरे परिवार पर दुष्परिणाम पड़ सकते हैं।

जय श्री महाकाल

Disclaimer: यह आर्टिकल धर्म शास्त्रों, विद्वानों के मतानुसार प्रस्तुत किया गया है । जिसका उद्देश्य विभिन्न प्रकार के उपाय से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है। रत्नज्ञान वेबसाइट किसी भी तरह की प्रमाणिकता की दावा नहीं करता है। अतः किसी भी छतिपूर्ति के लिए रत्नज्ञान वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगा।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url