Love Marriage करनी चाहिए या नहीं और Love Marriage करने के फायदे और नुकसान क्या हैं?

 Love Marriage को लेकर हमारे समाज में बहुत ज्यादा भ्रान्तिया व्याप्त है और लोग इसको बहुत ज्यादा गलत नजर से भी देखते हैं आखिर में ऐसी क्या वजह है कि आज बहुत से अभिभावक लव मैरिज को प्राथमिकता नहीं देते हैं | समाज का दृष्टकोण Love Marriage को लेकर इतना गड़बड़ क्यों है? इन सभी के सबंध में मै सोचा की आज एक लेख प्रकाशित करू अपने ब्लॉग के माध्यम से जो शायद पढ़ कर आप सभी लोगों को अच्छा लगेगा |

Love Marriage का हिंदी Meaning हैं प्रेम विवाह जिसको और अच्छे से कहें तो एक दुसरे से विवाह से पूर्व किया गया प्रेम फिर शादी करना ही प्रेम विवाह कहलाता है | समाज में हर एक चीज अच्छाई के लिए ही बनी है लेकिन इस समाज में उसका दुरूपयोग भी लोग खूब करते हैं जिससे समाज तो गन्दा होता ही है और व्यक्ति का इज्जत भी धूमिल हो जाता है | रही बात Love Marriage की तो लव म मैरिज करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन अमुक युवक युवती जब गलत संगत के शिकार हो जाते हैं तो उसका अंजाम बहुत ही भयानक हो जाता है | इसलिए ही अभिभावक Love Marriage को प्राथमिकता कम देते हैं |

Love Marriage जो लोग नादानी में करते हैं तो उनको कुछ नुकसान भी होता है जैसे पढाई में बाधा होना क्योंकि जिस उम्र में इंसान को पढना चाहिए उस उम्र में यदि कोई बालक या बालिका प्रेम के माया जाल में पड़ जायेंगे तो जाहिर सी बात है जिंदगी अस्त व्यस्त हो ही जाता है इसमें कोई संशय नहीं है | लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि Love Marriage नहीं करना चाहिए |

मेरा इस आर्टिकल लिखने का मकसद सिर्फ और सिर्फ इतना है कि विवाह का अर्थ है दाम्पत्य जीवन सुखमय होना न कि जिंदगी को नरक बनाना | आजकल तो Love Marriage ही नहीं अपितु Arrange Marriage में भी बुराइयां व्याप्त है | अतः हर चीजों के दो पहलू होते हैं सब में अच्छाई होती है और सब में बुराई होती है |

Love Marriage करने से पूर्व कुछ प्रमुख तथ्यों को अवश्य ध्यान रखना चाहिए और इस विन्दुओं पर ध्यान भी केन्द्रित करना चाहिए नहीं तो फायदे कम जिन्दगी में नुकसान ज्यादा हो सकता है-

  1. जो भी भाई बहन Love Marriage करने की सोच रहें है वह एक बार अकेले में चिंतन करें की क्या यह समय सही है|
  2. यदि लड़का है तो लड़की के प्रति भाव रखकर यह प्रश्न स्वयं से पूछे की कितना प्रतिशत लड़की आपके माँ बाप के प्रति आदर भाव रखती है | ठीक इसी प्रकार एक लड़की को भी लड़के के प्रति यही भाव रखकर स्वयं से पूछिए |
  3. क्या लड़का अपनी जिम्मेदारी उठाने में सक्षम है |
  4. यदि किसी भी इंसान के अन्दर नशा करने की प्रवृत्ति होती है तो ऐसे लोग प्रायः स्वयं की जिन्दगी तबाह तो करते ही है और अपने जीवन साथी की जिन्दगी तबाह कर देते हैं |
  5. Love Marriage करने से पहले अपने घर की मान मर्यादा को अवश्य समझना चाहिए |
  6. Love Marriage करने से पहले एक दुसरे के प्रति कितना आत्म समर्पण है इस पर भी गहन विचार करना जरूरत है |
  7. एक दुसरे पर कितना भरोसा करते है और आदर भाव कितना है इसपर भी गंभीरता से विचार करना चाहिए |

Love Marriage Kyon Karni Chahie:

हर इंसान को जीवन में प्रेम चाहिए होता है क्योंकि एक अच्छा लाइफ पार्टनर जिन्दगी बना सकता है और एक बुरा लाइफ पार्टनर जिन्दगी को पल भर में बिगाड़ भी सकता है | Love Marriage करना कोई गुनाह नहीं है यदि जीवन में भरोशेमंद जीवनसाथी मिल जाए और माँ बाप के प्रति स्नेह रखता हो या फिर रखती हो तो कोई समस्या नहीं है Love Marriage करना अच्छा विकल्प हो सकता है बशर्ते एक लड़का यदि है तो उसे जीवन निर्वाह के लिए कहीं Engaged हो | क्योंकि प्रेम विवाह करने में सिर्फ बहादुरी नहीं होता है ख़ास मकसद है उसको निभाने में इसलिए एक अच्छा जीवन निरबाह करने के लिए यदि लड़का है तो जीवन यापन का माध्यम चाहे नौकरी या बिजनेस कुछ भी अवश्य करना चहिये और कोई लड़की हैं तो लड़के को यही देखना चाहिए Love Marriage करने से पूर्व की हम जिससे प्रेम विवाह करने जा रहे है वह कितने भरोसेमद है और चरित्र सही होना चाहिए |

Love Marriage करने के कुछ फायदे
  • Love Marriage करने से आपस में अधिक प्रेम देखने को मिलता है|
  • Arrange Marriage की तुलना में Love Marriage करने वाले के लोगों में एक दुसरे के प्रति समर्पण का भाव देखने को मिलता है |
  • Love Marriage करने से Life Partner आपस में एक दुसरे को समझते है |
*एक बात आप सभी को बताना चाहूँगा इस लेख के माध्यम से कोई भी माँ बाप अपने बच्चे की ख़ुशी छीनना नहीं चाहते हैं बल्कि उनकी हर खुशियों में अपनी ख़ुशी समझते है पर इस जमाने में माँ बाप अपने बच्चों की खुशियों के लिए हरगिज प्रयास ही करते हैं रही बात प्रेम विवाह की तो करिये लेकिन अपने माँ बाप से खुलकर इस बारे में बात करें क्योंकि उनके जितना अनुभव और सच्चा साथी कोई नहीं हो सकता उन्होंने आपको जन्म दिया है इस बात को कभी मत भूलिए की वो आपके लिए कभी बुरा सोचेंगे | यदि कोई Love Marriage के बारे में सोच रहा है और अपने अभिभावक से बात कर रहे हैं तो इंसान की सही उम्र सही Decision और कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखकर प्रस्ताव रखकर बात करे तो शायद कोई भी अभिभावक मना नहीं करेगा |

Love Marriage Kyon Nahin Karni Chahie:

बहुत से लोगों की धारणा है कि Love Marriage नहीं करना चाहिए और Love Marriage का नाम सुनते ही काफी चौक जाते हैं | हर एक इंसानों में यदि कुछ अच्छाई होती है तो बुराई भी होती है ठीक इसी प्रकार Love Marriage में कुछ यदि अच्छाई है तो बुराईयां भी व्याप्त है संसार में और आज तक हमको भी समझ में नहीं आया की इतनी नफरत से लोग क्यों देखते है Love Marriage को | बहुत गहन अध्ययन किया और News Paper, मैगजीन में आये दिन कुछ न कुछ घटनाएं प्रेम विवाह के बाद गलत परिणाम या फिर प्रेम के नाम पर गलत कर्म होते रहते है | जिसके कारण ही बहुत से लोगों का मानना है की प्रेम विवाह (Love Marriage) नहीं करना चाहिए |

Love Marriage Kyon Nahin Karni Chahie आइये जानते हैं,

इस लेख में कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट बता रहा हूँ यदि यह लक्षण आपके लाइफ पार्टनर अर्थात जिसके साथ आप Love Marriage करना चाह रहे हैं मौजूद है तो भूलकर भी Love Marriage Nahin Karni Chahie. 
  1. यदि आप किसी से प्रेम विवाह करना चाहते हैं या चाहती है तो उसके अन्दर देखिये आपको लेकर इमानदारी है की नहीं? यदि इमानदारी न हो तो कदापि Love Marriage नहीं करनी चाहिए |
  2. यदि आप किसी के प्रेमी है या प्रेमिका दोनों को भली भाँती समझ लेना चाहिए की माँ बाप के प्रति आपकी प्रेमिका या प्रेमी कितना आदर भाव रखता है |
  3. इसके अलावा कुछ लोगों का अपने पार्टनर से Love Marriage में उम्मीद ज्यादा होती है और उन उम्मीदों पर बहुत कम ही लोग खरे उतर पाते हैं जिसके कारण लव मैरिज करने से पहले जरूर सोचना चाहिए |
  4. भरोसा किसी भी रिश्ते का नीव है उन लोगों से कदापि Love Marriage नहीं करे जो आपके भरोसे को बार - बार तोड़ते है और फिर जुड़ते हैं |
  5. जिन्दगी के हर पहलु पर सोच समझकर विचार करके अपने होने वाले पार्टनर की पहचान अवश्य करना चाहिए यदि सभी पहलुओं पर आपका प्रेमी या प्रेमिका खरे नहीं उतर रहे है तो Love Marriage कदापि नहीं करना चाहिए |

निष्कर्ष

अंत में इतना कहना चाहूँगा विवाह कोई भी हो प्रेम विवाह या घर वालों की मर्जी से होने वाला विवाह दोनों का मकसद होता है की दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत होना | और विवाह एक बंधन है जिसका सम्बन्ध सदियों सदियों तक जन्म जन्म तक साथ जीने मरने के लिए बनाया गया एक विधान है | Love Marriage करना कोई गुनाह नहीं है और बहुत से ऐसे लोग हैं जो काफी खुश भी हैं प्रेमविवाह करके और जिन्दगी में खूब ज्यादा आगे भी बढ़ रहे हैं | आशा करते हैं कि ज्योतिषाचार्य गौरव जी के द्वारा लिखी गये आर्टिकल - "Love Marriage करनी चाहिए या नहीं और Love Marriage करने के फायदे और नुकसान क्या हैं?" आप सभी लोगों को पढ़कर अच्छा लगा होगा | यदि इस लेख के द्वारा कोई भी शब्द से आपलोगों को ठेस पहुंचा हो तो क्षमा प्रार्थी हूँ |

डिस्क्लेमर

RATNGYAN- Complete Knowledge of Indian Astrology के द्वारा लिखी गयी यह लेख केवल और केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है | कृपया कोई भी कार्य करने से पहले स्वयं विचार करें तत्पश्चात ही करें | हमारा यह ब्लॉग किसी भी व्यक्ति, विशेष समुदाय के प्रति कोई भी टिप्पणी कभी नहीं करता है | अतः किसी भी क्षतिपूर्ति के लिए पाठक की स्वयं जिम्मेदारी होगी | 

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url