मनचाही नौकरी, लव लाइफ, शीघ्र शादी के लिए हल्दी के गुप्त उपाय अवश्य करें | Haldi Ke Gupt Upay Naukari Love Life Shighra Shadi ke Liye |

मनचाही नौकरी, लव लाइफ, शीघ्र शादी के लिए हल्दी के गुप्त उपाय अवश्य करें | Haldi Ke Gupt Upay Naukari Love Life Shighra Shadi ke Liye |

हल्दी का उपयोग किचन से लेकर हर शुभ कामों में होता है। हल्दी के इतने गुण हैं की इसकी कितनी भी तारीफ की जाए कम है। हल्दी हर जगह पर आसानी से मिल जाने के कारण ज्योतिष में विभिन्न तरह के उपाय किए जाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। हल्दी एंटीबायटिक के गुणों से परिपूर्ण होता है। प्रत्येक दिन हल्दी के सेवन से व्यक्ति कैंसर जैसे असाध्य बीमारी से भी लड़ सकता है। भगवान वृहस्पति देव की कृपा जब तक प्राप्त नही होता है व्यक्ति के जीवन में कुछ न कुछ समस्या बनी रहती है। इसलिए हल्दी के चमत्कारिक उपाय व्यक्ति को अवश्य करना चाहिए |

भगवान वृहस्पति देव के पूजा में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। जिस जातक या जातिका के वैवाहिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है या शादी तय नहीं हो रही है तो हल्दी के गुप्त उपाय किए जा सकते हैं। कुंडली में यदि वृहस्पति / गुरु ग्रह कमजोर हैं तो ऐसे जातक समय समय पर कुछ न कुछ उपाय करते रहना चाहिए। हल्दी का संबंध गुरु ग्रह से होने के कारण ज्योतिष में अत्यधिक महत्व है। इस आर्टिकल में हल्दी के गुप्त उपाय का वर्णन किया गया है। कुंडली में अशुभ प्रभावों को दूर करने के लिए को जातक या जातिका रत्न नहीं धारण कर सकते है, उनके लिए विशेष रूप से हल्दी के गुप्त उपाय करने चाहिए।

मनचाही नौकरी पाने के लिए, लव लाइफ अच्छी तरह से चलने के लिए, शीघ्र शादी के लिए एवं वृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए व्यक्ति को हल्दी के गुप्त उपाय  अवश्य करना चाहिए क्योंकि हल्दी आसानी से हर जगह पर उपलब्ध होता है और कीमत में भी कम होता है इसलिए इसका उपयोग अमीर गरीब सब कर सकता है | 

हल्दी के गुप्त उपाय | Haldi Ke Gupt Upay

हल्दी में वृहस्पति देव का निवास होता है, इसलिए जो लोग बहुत उपाय करके हार गये हैं तो मनचाही नौकरी, लव लाइफ, शीघ्र विवाह के लिए हल्दी के गुप्त उपाय अवश्य करें जो बहुत ही जल्दी और आसानी से हर घरों में पाया जाता है |

आइये जानते हैं, हल्दी के गुप्त उपाय;

मनचाही_नौकरी_,_लव_लाइफ_,_शीघ्र_शादी_के_लिए_हल्दी_के_गुप्त_उपाय_अवश्य_करें_|_Haldi_Ke_Gupt_Upay_Naukari_Love_Life_Shighra_Shadi_ke_Liye_|
मनचाही नौकरी, लव लाइफ, शीघ्र शादी के लिए हल्दी के गुप्त उपाय अवश्य करें |  Haldi Ke Gupt Upay Naukari Love Life Shighra Shadi ke Liye |

मनचाही नौकरी के लिए हल्दी के गुप्त उपाय

हर व्यक्ति को अच्छी लाइफ जीने के लिए और जीवन यापन करने के लिए नौकरी की जरूरत होती है। कुछ लोग तो प्रायः जल्दी ही नौकरी पा जाते हैं परंतु कुछ लोग लाख संघर्ष करने के बाद भी नौकरी पाने में संघर्षों का सामना करते हैं। कहने का तात्पर्य मेहनत करने के बाद भी यदि व्यक्ति को नौकरी में असफलता मिल रही है तो ज्योतिषशास्त्र में कहीं न कहीं वृहस्पति ग्रह कमजोर होने का संकेत है। इसलिए बहुत से विद्वान वृहस्पति देव से संबंधित रत्न पुखराज इत्यादि पहनने की सलाह देते है। पुखराज काफी महंगा रत्न होने के कारण कुछ अन्य उपाय (Upaya) भी हैं, जिसको करके व्यक्ति को निश्चित ही राहत मिलता है।

यदि आप नौकरी पाने के लिए हल्दी के गुप्त उपाय करना चाहते है तो आपको बताना चाहेंगे कि हल्दी का यह गुप्त उपाय बेहद प्रभावकारी है, क्योंकि यह मेरा स्वयं का अनुभव रहा है जिस भी लोगों को नौकरी पाने में व्यवधान हो रहा था या बार नौकरी छूट जा रहा था या फिर नौकरी में टिक ही नहीं पाते थे कई सारे ऐसे लोगों को जब हमने कुंडली देखा तो वृहस्पति से संबंधित से संबंधित रत्न पुखराज पहनने को बोला लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होने के कारण पुखराज पहनने में काफी लोग असमर्थ रहते है। तो उनके लिए हमने हल्दी के गुप्त (Haldi Ke Gupt Upay) उपाय के बारे बताया जो पुखराज से भी ज्यादा असरदार निकला लोगों को नौकरी मिलने लगी। 

नौकरी के लिए हल्दी का गुप्त उपाय करने की विधि क्या है आइए जानते हैं

सबसे पहले जो भी इस हल्दी के गुप्त उपाय को करने जा रहे हो उनको मन में प्रबल विश्वास होना चाहिए। तभी हल्दी के गुप्त उपाय को करना व्यक्ति के लिए कारगर होगा।

  1. वृहस्पतिवार को सुबह उठ जाना हैं।
  2. साफ स्वच्छ इत्यादि दैनिक कर्मों से निवृत्त होकर एक गांठ की हल्दी को लेना है। *ध्यान रखें हल्दी की गाँठ बहुत ही छोटा लेना है जो लगभग मिश्री के दानें के बराबर हो |
  3. एक पीला कपडा लेना है |
  4. हल्दी की गाँठ को अब पीले कपडे में बाँध लेना हैं कम से कम 2 गाँठ अवश्य लगायें |
  5. विष्णु भगवान को धुप दीप इत्यादि दिखाना है और मन ही मन अपनी मनचाही नौकरी के लिए प्रार्थना करना है |
  6. |||||ॐ नमों भगवते वासुदेवाय नम:||||| मन्त्र का जप 108 बार करना है |
  7. फिर हल्दी के गाँठ जोकि पीले कपडे में बंधा है उसको धुप दीप से अभिमंत्रित करके दाई भुजा में बाँध लेना हैं |
  8. मात्र 21 दिनों में भगवान वृहस्पति देव का कृपा मिलने लगता है व्यक्ति को हल्दी के इस गुप्त उपाय करने से | 

लव लाइफ के लिए हल्दी के गुप्त उपाय

लव लाइफ के लिए हल्दी का यह गुप्त उपाय आप कर सकते है जोकि बहुत ही ज्यादा प्रभावशाली है। हल्दी के गुप्त उपाय करने से पहले ।।।ॐ रत्यै कामदेवाय नमः।।। मंत्र का जप काम से कम एक माला अवश्य जपना चाहिए वृहस्पतिवार के दिन।पति पत्नी में आपसी मतभेद हो तो हल्दी के कुछ उपाय शास्त्रों में बताए गए हैं। 

प्रेम संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना के लिए व्यक्ति को प्रत्येक वृहस्पतिवार को वृहस्पति देव के मंदिर जाना चाहिए और पीला वस्त्र पहनकर वृहस्पति देव को हल्दी अर्पित करना चाहिए।*यदि आस पास वृहस्पति देव का मंदिर नहीं है तो घबराए नहीं किसी केले के पेड़ पर भी हल्दी अर्पित कर सकते हैं। हल्दी के गुप्त उपाय करने से शीघ्र ही दांपत्य जीवन में खुशहाली आने लगता है एवं लव लाइफ में भी प्रेम देखने को मिलता है। *हल्दी का गुप्त उपाय कोई भी माताएं - बहनें एवं भाई निसंदेह कर सकते हैं अपने मनोकामनाओं के साथ।

शीघ्र शादी के लिए हल्दी के गुप्त उपाय

शादी में अड़चन आ रही है, तो व्यक्ति को वृहस्पति भगवान की पूजा करके अपनी शादी की मनोकामना के साथ केले के पेड़ पर हल्दी अर्पित करना चाहिए। हल्दी के इस गुप्त उपाय को करने से व्यक्ति के शादी में आ रही अड़चन से शीघ्र लाभ मिलता है। *वृहस्पतिवार को हल्दी के गुप्त उपाय को करने से पहले लड़के को पीला वस्त्र और लड़की माताएं बहनें पीली शूट, पीली साड़ी अवश्य पहनें। प्रत्येक वृहस्पतिवार को पानी में हल्दी डालकर स्नान करने से वृहस्पति देव मजबूत हो जाते हैं और शीघ्र शादी के योग बनते हैं | ध्यान रहे वृहस्पतिवार के दिन जातक या जातिका को साबुन, शैम्पू और अनैतिक कार्यों से परहेज करना चाहिए |

कार्य बाधा के लिए हल्दी के गुप्त उपाय

यदि बार बार काम में बाधा उत्पन्न हो रही है और काम होने की उम्मीद होने के बाद भी काम बिगड़ रहा है तो हल्दी के कुछ टोटके (Totke) अर्थात Upay (उपाय) अवश्य व्यक्ति कर सकते हैं। *गणेश जी को विघ्न विनाशक कहते है और हल्दी के गुप्त उपाय करने के लिए एक 108 दानें की हल्दी की माला बना लेना है और भगवान गणेश जी को वृहस्पतिवार या बुधवार के दिन को चढ़ा देना है। इस हल्दी के गुप्त उपाय (Haldi Ke Gupt Upay) को व्यक्ति यदि करता है तो निश्चित ही कार्य बाधा से व्यक्ति को मुक्ति मिलता है।

हल्दी के गुप्त उपाय गृह कलेश के लिए

अगर परिवार के अशांति व्याप्त है और परिवार परिवार में आपसी अलगाव की स्थिति है तो व्यक्ति को पांच हल्दी के गांठ को पीले कपड़े में बाधकर भगवान विष्णु जी की आरती ॐ जय जगदीश हरे वृहस्पतिवार के दिन पढ़ना चाहिए। तत्पश्चात वृहस्पति देव से पूजा अर्चना करके परिवार में सुख शांति की कामना के साथ घर के मुखिया के बेड के नीचे यह हल्दी का गांठ रख देना चाहिए। *ध्यान रहे गृह कलेश के लिए हल्दी के गुप्त उपाय को सच्चे मन और श्रद्धा के साथ करना चाहिए। हल्दी के इस गुप्त उपाय से बहुत ही ज्यादा राहत मिलता है, और पारिवारिक सुख शांति बनी रहती है।

आर्थिक तंगी से राहत के लिए हल्दी के गुप्त उपाय

वृहस्पति वार के दिन वृहस्पति देव के मंत्र को ।।।।।ॐ वृं वृहस्पत्ये: नमः।।।।। किसी पीले पन्नें पर लिखकर 108 बार अर्थात एक माला जप करके अपने तिजोरी में इस पन्नें को रख अभिमंत्रित करके रख लेना चाहिए व्यक्ति को । *याद रखिए हल्दी का यह उपाय करने से पहले साफ स्वच्छ होकर घर के मंदिर में एक दीपक जलाकर यह हल्दी के गुप्त उपाय किए जा सकते हैं।

वृहस्पतिवार के दिन हल्दी का दान मंदिर में करना चाहिए कुछ समय पश्चात अपने आप ही व्यक्ति को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलने लगता है।

एक्सीडेंट से बचने के लिए हल्दी का गुप्त उपाय

हल्दी की छोटी गांठ को पीले कपड़े में करके यदि अपने बाहन में व्यक्ति बांध ले तो वाहन की सुरक्षा भगवान वृहस्पति देव स्वयं करते है। इस हल्दी के गुप्त उपाय से व्यक्ति का एक्सीडेंट से बचाव होता है।

हल्दी के गुप्त उपाय करनें के नियम | Haldi Ke Gupt Upaya Karne Ke Niyam 

हल्दी के गुप्त उपाय करने जा रहे हैं तो यह बात जानना नितांत आवश्यक है, अन्यथा हल्दी के गुप्त उपाय को करना न करना सब बराबर हो जायेगा | भगवान वृहस्पतिदेव की कृपा पाने के लिए उपाय तो तरह तरह के होते हैं लेकिन जब हल्दी के गुप्त उपाय की बात की जाए तो कुछ नियम और सावधानियां अवश्य जान लेना चाहिए |

आइये जानते हैं, हल्दी के गुप्त उपाय करने के नियम क्या है और क्या सावधानियां रखनी चाहिए -

1- दिनचर्या क्रियाकलाप व्यक्ति का सही होना चाहिए सोने की उठने की |

2- हल्दी के गुप्त उपाय करने से पहले मन में अटल विश्वाश रखें |

3- हल्दी के उपाय करते समय पीले रंग का वस्त्र सामर्थ्यानुसार व्यक्ति को अवश्य धारण करना चाहिए |

4- नैतिक चरित्र हमेशा अच्छा बनाये रखने से व्यक्ति को अत्यधिक लाभ प्राप्त होता है अन्यथा हल्दी का यह उपाय नुकसान भी पंहुचा सकता है |

5- ब्यक्ति को अपने ऑफिस में वरिष्ठ अधिकारीयों व विद्यार्थी को अपने शिक्षक से मधुर सम्बन्ध बनाये रखना चाहिए अर्थात आदर भाव समर्पण करना चाहिए |

6- दारू आदि नशा वाले सामान से परहेज करना चाहिए |

7- हल्दी के गुप्त उपाय करने वाले जातक या जातिका को कदापि मांस अंडा मछली का सेवन नही करना चाहिए |

8- हल्दी के गुप्त उपाय कोई भी हो शीघ्र लाभ के लिए वृहस्पति देव के मन्त्र ॐ वृं वृहस्पत्य्ये नम: का जप प्रत्येक दिन करना चाहिए यदि संभव न हो तो कम से कम प्रत्येक वृहस्पतिवार को जरूर 108 बार करना चाहिए |

9- हल्दी के गुप्त उपाय को जातक को मजाक में नही लेना चाहिए क्योंकि हल्दी के गाँठ में वृहस्पति देव का निवास होता है |

निष्कर्ष

आशा करते हैं की आप सभी लोगों को प्रस्तुत लेख "मनचाही नौकरी, लव लाइफ, शीघ्र शादी के लिए हल्दी के गुप्त उपाय अवश्य करें |  Haldi Ke Gupt Upay Naukari Love Life Shighra Shadi ke Liye |" पढ़ कर अच्छा लगा होगा | हल्दी के गुप्त उपाय किस किस चीजों में अधिक फायदेमंद है इसकी विस्तृत व्याख्या महत्वपूर्ण प्रश्नों के आधार पर इस आर्टिकल में की गई है | ध्यान रखें हल्दी के गुप्त उपाय करने से पहले मन में अटल विश्वाश खुद में होना चाहिए तभी आपको कोई भी उपाय (Upay) फायदा करेगा | हल्दी के गुप्त उपाय बहुत सारे हैं लेकिन यहाँ पर जो अधिक सम्बन्ध दैनिक जीवन में व्यक्ति से रखता है उसी को लिखा गया हैं | यदि हल्दी के गुप्त उपाय से सम्बंधित अन्य कोई प्रश्न है या कोई सुझाव है तो आप हमसे संपर्क करके दे सकते हैं

Disclaimer: इस आर्टिकल में लिखी गई लेख पूर्ण रूप से धर्म शास्त्र, पुराण, विभिन्न विद्वानों के मतों के अनुसार है | रत्नज्ञान | RATNGYAN किसी भी प्रकार की प्रमाणिकता का दावा नही करता है और न ही किसी भी क्षतिपूर्ति के लिए RATNGYAN.COM जिम्मेदार होगा |
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url