राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय (Rashi Anusar Karj Mukti Ke Upay)

जय श्री महाकाल प्यारे भक्तों मैं ज्योतिषाचार्य गौरव आप सभी लोगों का तहे दिल से शुक्रिया करना चाहता हूं। रत्नज्ञान वेबसाइट पर पधारने के लिए। जब व्यक्ति की अपनी जरूरतें स्वयं के पैसे से नहीं पूरा हो पाता है, तो प्रायः दैनिक जीवन में कभी किसी न किसी से कुछ पैसे कर्ज (उधार) के रूप में ले लेता है। कुछ समय पश्चात कुछ लोग आसानी से पैसे दे देते हैं तो वहीं कुछ लोग कर्ज चुका ही नहीं पाते हैं। समय बीतता जाता है, और जब कर्ज बोझ बनने लगता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति परेशान हो जाता है और तरह तरह के ख्याल आते हैं कि काश ऐसा कोई उपाय हो जिससे कि कर्ज से मुक्ति मिल जाए

ज्योतिष शास्त्र में कर्ज को लेकर अशुभ ग्रह का जन्म कुंडली में होना माना जाता है, क्योंकि हम सभी लोग जीवन में देखते हैं कुछ आदमी मेहनत करते है फिर भी परिणाम नहीं मिलते हैं और वहीं कुछ आदमी को देखो तो वह खूब तरक्की करते हैं। रही बातें कर्ज लेने की तो कर्ज लेना बुरी बात नहीं है बशर्ते कर्ज समय पर चुका दे तो। इसी सब बातों का जवाब इस लेख में है क्योंकि जब व्यक्ति परेशान रहता है तो तरह तरह के उपाय कर्ज से संबंधित करता है जिससे व्यक्ति को मुक्ति मिल जाए।

राशि_अनुसार_कर्ज_मुक्ति_के_उपाय_(_Rashi_Anusar_Karj_Mukti_Ke_Upay_)

दोस्तों इस आर्टिकल में राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय क्या हो सकते हैं? के बारें में विस्तृत चर्चा की गई है। भारतीय ज्योतिष में 12 राशियां और 9 ग्रह का मनुष्य के जीवन से बहुत गहरा संबंध हैं। 

1-मेष, 2-वृषभ, 3-मिथुन, 4-कर्क, 5-सिंह, 5-कन्या, 6-तुला, 7-वृश्चिक, 8-धनु, 10-मकर, 11-कुंभ, 12-मीन राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय क्या हो सकते हैं। आप सभी लोगों की जानकारी के लिए बता दूं कि भारतीय ज्योतिष में नौ ग्रह सूर्य, चंद्रमा, मंगल, शनि, शुक्र, वृहस्पति, बुध, राहु, केतु के मंत्र को यदि आप करते हैं तो कर्ज से मुक्ति पा सकते हैं।

राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय जानने से पहले प्रत्येक राशि के इष्ट देव को जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि यदि इष्ट देव आपके नाराज हो गए तो कर्ज में व्यक्ति डूबा रहता है और बनते काम बिगड़ने लगते हैं।

आइए जानते है, राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय

इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय। हर एक राशि के स्वामी ग्रह अलग अलग होते हैं। अतः 12 राशियों के कर्ज मुक्ति के उपाय आइए जानते हैं,

मेष राशि कर्ज मुक्ति उपाय

राशि के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय जानने से पहले आपको अपनों जन्म कुंडली देखनी है और यदि आपकी में राशि है तो कर्ज मुक्ति के लिए हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। आपको बताना चाहूंगा की मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं। मंगलदेव के मंत्र ॐ अं अंगरकाय नमः मंत्र को रटते रहना चाहिए।

ध्यान रखिए मंगलवार के दिन मेष राशि के जातक यदि आप कर्ज में काफी डूबे हुए हैं तो मंगलवार के दिन से कर्ज का पैसा लौटना प्राम्भ करें। नहाते समय पानी की बाल्टी में हल्का सा शहद डाल लेने से मेष राशी के जातक कर्ज से मुक्ति पा सकते है |

वृषभ राशि कर्ज मुक्ति उपाय

वृषभ राशि के जातक को कर्ज से मुक्ति पाने के लिए शुक्र देव के मंत्र का जप करना अत्यंत लाभदाई सिद्ध होगा। यदि कर्ज चुका पाना असम्भव लग रहा है। सभी तरह के उपाय करके थक गए हैं तो वृष राशि के लोग वैभव लक्ष्मी माता की पूजा करें शुक्रवार के दिन और व्रत भी करें। जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिल जाएगा और साथ ही साथ धन संबंधी समस्या का समाधान भी शीघ्र हो जायेगा।

वृषभ राशि के स्वामी शुक्रदेव के होने की वजह से अपने धर्मपत्नी का सम्मान करें और कर्ज मुक्ति के लिए नहाते समय बाल्टी में गंगाजल डालने से मुक्ति पा सकते हैं |

मिथुन राशि कर्ज मुक्ति उपाय

मिथुन राशि के लोगों को पवनसुत बजरंगबली की पूजा अर्चना करना चाहिए और नित्य सुबह शाम हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए | मिथुन राशि के लोगों को कर्ज मुक्ति के लिये गुलाबी की पंखुड़ी बाल्टी में डालकर नहा सकते हैं | 

कर्क राशि कर्ज मुक्ति उपाय

कर्क राशि के जातकों को गुरुवार के दिन केले की वृक्ष की पूजा करनी चैये | कर्क राशि के लोगों को कर्ज मुक्ति के लिये सरसों के दाने बाल्टी में डालकर नहाने चाहिए |

सिंह राशि कर्ज मुक्ति उपाय

सिंह राशि के जातकों को शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे एक दिया जलाना चाहिए | सिंह राशि के लोगों को कर्ज मुक्ति के लिये खड़े उड़द का दाल का दान करन चाहिए एवं काला तिल बाल्टी में डालकर नहाने चाहिए |

कन्या राशि कर्ज मुक्ति उपाय

कन्या राशि के जातकों को कर्ज मुक्ति के लिए भगवान् भोलेनाथ का जलाभिषेक करना चाहिए | और बाल्टी में सौफ डालकर नहायें एवं हरे दाल का दान करे | कन्या राशि को यह उपाय करना अच्छा रहेगा |

तुला राशि कर्ज मुक्ति उपाय

तुला राशी के जातकों को गुरुवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए और इस दिन पीले वस्त्र धारण करना चाहिए | नहाते समय बाल्टी में कनेर का फूल डालकर नहाये और चावल को पीला कर दान करें अर्थात चावल में हल्दी डालकर दान करने से तुला राशि के लोगों को कर्ज से मुक्ति मिल जाती है |

वृश्चिक राशि कर्ज मुक्ति उपाय

वृशिक राशी के जातकों को मंगलवार को तुलसी दल अर्पित करना चाहिए | नहाते समय बाल्टी में हींग डालकर नहए एवं मसूर का दाल दान करें | 

धनु राशि कर्ज मुक्ति उपाय

धनु राशी के जातकों को नित्य सुबह शाम भगवान् विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए खड़े चावल को महीने में एक बार दान करना चाहिए एवं नहाते समय बाल्टी में दही डालना चाहिए | 

मकर राशि कर्ज मुक्ति उपाय

जिस जातकों की मकर राशि है वह प्रत्येक बुधवार को हरा इलायची गणेश जी को समर्पित करना चाहिए एवं प्रतिदिन भगवान गणेश जी की आराधना करना चाहिए और गणेश जी के मन्त्र ॐ गं गणपतये नमः का जप करना चाहिए |

कुंभ राशि कर्ज मुक्ति उपाय

कुम्भ राशी के जातकों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित करना चाहिए और नहाते समय बाल्टी में में गंगा जल मिलाएं तत्पश्चात नहाये और सवा किलो चीनी का दान करने महीने में एक बार l 

मीन राशि राशि कर्ज

मीन राशी के जातकों को हर दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए और नहाते समय बाल्टी में केसर डालकर नहाना चाहिए | मीन राशि के लोग जल्दी कर्ज मुक्ति के लिए गेहूं का दान करें | इसके अलवा जातक को सायंकाल हनुमान जी के चालीसा, सुंदर काण्ड का पाठ करना चाहिए | इन्हीं सब उपायों से जातक को कर्ज से मुक्ति मिल सकती है |
* ऋण मोचन मंगल स्तोत्र का पाठ यदि विधिपूर्वक करें तो मीन राशि के लोगों को जल्दी ही कर्ज मुक्ति मिल जाती है |

Karj Mukti Ke Upay (कर्ज मुक्ति के अन्य उपाय)

"यहाँ जो कर्ज मुक्ति के उपाय दिए गयें हैं, ये सभी 12 राशियों के लोग अर्थात कहनें का तात्पर्य यह है की कोई भी माता बहने भाई इस उपाय  को (टोटके के रूप में) कर्ज से मुक्ति के लिए कर सकते हैं |"

कर्ज में डूबे हुए व्यक्ति को परेशान नहीं होना चाहिए इस पूरे ब्रम्हांड में हर इंसान के पास सुख दुःख आते रहते हैं | हां आप सभी की जानकारी के लिए बताना चाहेंगे की अपने जीवन में कुछ उपाय, टोटके करने से कुछ न कुछ जरूर आराम मिलता है | आइये जानते हैं रत्नज्ञान वेबसाइट के माध्यम से कुछ अन्य उपाय कर्ज मुक्ति के जानते हैं,

*सबसे पहला काम है दैनिक जीवन में जब आप सुबह के समय उठें तो अपना दाहिना पैर धरती पर रखिये | यह प्रयोग हर दिन करना हैं |

*कर्ज मुक्ति के उपाय के लिए कुछ टोटके के रूप में भी आप यह उपाय अजमा सकते हैं | आपको साफ़ दालचीनी (दालचीनी इतना मात्रा में लेना है, जितना की आपके पर्स में आ जाए) एवं अगरबत्ती लेना है | फिर बजरंग बलि की पूजा करने के बाद दालचीनी के ऊपर से पांच बार अगरबत्ती से घुमाकर अपने पर्स में रख लें | दालचीनी का यह कर्ज मुक्ति उपाय सभी राशियों के लिए जल्दी ही राहत दे देता है |

*ऋण में खूब ज्यादा परेशान हैं तो मंगलवार, शनिवार को असहाय- गरीब को खाना खिलाएं यह उपाय यदि किसी अमावस्या के दिन करें तो निश्चित ही कर्ज से मुक्ति मिल सकता है |

*कर्ज में डूबे व्यक्ति को लक्ष्मी माता के मंदिर हर शुक्रवार को जाना चाहिए और झाडू का दान मंदिर में करने चाहिए | माँ लक्ष्मी का यह उपाय करनें से व्यक्ति के उपाय माँ लक्ष्मी जी प्रशन्न हो जाती हैं और व्यक्ति जल्दी ही कर्ज मुक्त हो जाता है |

*कर्ज मुक्ति के एक और उपाय है, जिसे शुक्ल पक्ष में व्यक्ति कर सकता हैं | मिटटी में धनिया का बीज मिक्स कर लेना हैं और यथास्थिति 11 या 21 रूपये का सिक्का लेना है|फिर वृहस्पतिवार या मंगलवार के दिन उत्तर की दिशा में मिटटी में धनिया और पैसे को मिक्स करके किसी पात्र में रख देना हैं। और हर दिन मार्निंग समय में धनिया मिट्टी के पात्र में पानी डालते रहना हैं | 11 दिन बाद धनिया का उपयोग खाने में कर लें और 21 रूपये का सिक्का को निकाल कर रेड कलर के कपडे में लपेटकर अपने पूजा के स्थान पर या फिर तिजोरी में रखें | इस उपाय को करने से माँ लक्ष्मी जी कभी घर में दरिद्रता नहीं आने देतीं है और व्यक्ति कभी कर्ज में डूबता नहीं हैं।

निष्कर्ष

अतः आप सभी लोगों को राशि के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय पता चल गया होगा। राशि के अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय का बहुत सटीक टोटके पता चल गया होंगे। समय समय पर इस तरह के छोटे टोटके करते रहना चाहिए। और ध्यान रखने वाली बात यह है की हमेशा उतना ही कर्ज लीजिए कितना आसानी से चुका लीजिए। हमारे पूर्वज एक बात कहते आए हैं कि पैर उतना फैलाइए जितना चादर हो। इयलिए कर्ज मुक्ति के उपाय तो कीजिए ही लेकिन उपरोक्त बातों का भी अवश्य ध्यान दीजिए।

आशा करते हैं रत्नज्ञान वेबसाइट के माध्यम से लिखी गई लेख "राशि अनुसार कर्ज मुक्ति के उपाय" (Rashi Anusar Karj Mukti Ke Upay) आप सभी के लिए हितकर होगा। विशेष रूप से Karj Mukti Ke Upay के साथ ही साथ सभी राशियों के लिए विशेष उपाय अलग से Karj Mukti के इस लेख में बताए हैं।

Disclaimer: ऊपर लिखी गई जानकारी विभिन्न धार्मिक ग्रंथों, विद्वानों, ज्योतिषाचार्य, पूर्वजों के मतों पर आधारित है। RATNGYAN वेबसाइट के द्वारा प्रस्तुत इस लेख के किसी भी प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। अतः किसी भी तरह के क्षतिपूर्ति के लिए रत्नज्ञान वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url