शनि को तुरंत खुश करने के उपाय। Shani Ko Turant Khush Karne Ke Upay।

जन्मकुंडली के दो भावों के स्वामी शनि देव होते हैं, इसलिए शनि देव को खुश करना बहुत ही जरूरी है। शनि देव की कृपा यदि किसी जातक या जातिका पर हो जाए तो ऐसे जातक जीवन में लोहे से संबंधित व्यवसाय, प्रशासनिक क्षेत्र में बड़े पद पर विद्यमान होते है। शनि देव का प्रिय दिन शनिवार होता है। इस दिन शनि देव के मंदिर में और हनुमान जी के मंदिर में तरह तरह के भजन कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ होता है। इसलिए शनिवार के दिन मंदिर अवश्य जाना चाहिए जिससे आपको भी शनि देव की कृपा प्राप्त हो।

शनि_को_तुरंत_खुश_करने_के_उपाय_।_Shani_Ko_Turant_Khush_Karne_Ke_Upay_।

इस लेख के माध्यम से मैं ज्योतिषाचार्य गौरव आप सभी को बताना चाहूंगा की आप लोग शनि देव से बिल्कुल घबराए नहीं। क्योंकि शनि देव न्याय के कारक ग्रह हैं। यदि कोई लोग गरीबों की सेवा, यथास्थिति दान, भंडारा करते है, तो शनि देव तुरंत ही खुश हो जाते हैं। शनि देव कुंडली के दो घर के मालिक होने के कारण शास्त्रों में तरह तरह के उपाय दिए गए है। जन्मकुंडली के आर्थिक संपन्नता और कर्म वाले घर को भगवान शनि देव देखते हैं। इसलिए शनि देव को खुश करना अवश्य चाहिए। यदि किसी जातक के पिता पुत्र ने नहीं बन रही है तो कहीं न कहीं शनि देव जातक से खुश नहीं है। इसलिए व्यक्ति को शनि देव से संबंधित उपाय (Shani Upay) अवश्य करते रहना चाहिए।

शनि देव को तुरंत खुश करनें के उपाय

शनि देव को खुश करनें के आसान उपाय आप सभी लोगों को इस लेख में मिलेगा जिसको आप लोग यदि करते हैं तो निश्चित ही शनि तुरंत खुश हो जाएंगे। शनि को खुश करने का उपाय बहुत ही सरल है। इस लेख में शनि को तुरंत खुश करने के उपाय दिए गए हैं, यथास्थिति जो संभव हो दिए गए उपायों में से कर सकते हैं।

शनि को तुरंत खुश करने के उपाय क्या है आइए जानते हैं,

  • शनि मंदिर में शनिवार के दिन दीपक जलाने से व्यक्ति के उपाय शनि देव तुरंत खुश हो जाते है। शनि मंदिर में शनिवार के दिन दीपक जलाने से व्यक्ति के ऊपर से हर प्रकार के कष्ट टल जाते हैं।
  • यथाशीघ्र गरीबों की किसी भी तरह सहायता करना जैसे खाना खिलाना, काले वस्त्र दान के रूप में गरीबों को देने से शनि देव तुरंत प्रसन्न हो जाते हैं। विशेष रूप से यह शनि उपाय को शनिवार के दिन जो व्यक्ति करता है, तो ऐसे जातक से शनि तुरंत खुश हो जाते हैं।
  • कलयुग के सिद्ध देव के रूप में हनुमान जी की पूजा करने से हनुमान जी को कृपा व्यक्ति को मिलता ही है साथ ही साथ शनि देव तुरंत ही खुश हो जाते है।
  • ऐसा माना भी जाता है, कि यदि कोई जातक शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करता है, तो शनिदेव शीघ्र ही खुश हो जाते हैं।
  • श्री रामचरित मानस के सुंदरकांड का पाठ हनुमान जी को समर्पित है। शनि को तुरंत खुश करने के लिए व्यक्ति को सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।
  • यदि आप शनि देव को खुश करना चाहते हैं, तो काले घोड़े के नाल को घर पर मुख्य गेट पर लगा दे। शनि देव के काले घोड़े के नाल लगाने से पूरे घर में सुख शांति हो जाती है तत्पश्चात शनि तुरंत ही खुश हो जाते हैं।
  • शास्त्रों में नौ ग्रह के अलग अलग मंत्र बताए गए हैं। आप यदि शनि को तुरंत खुश करने के उपाय जानना चाहते हैं तो शनि के मंत्र को जप करें जिससे शनि तुरंत ही खुश हो जाएंगे। 1.।।।।।ॐ शं शनैश्चराय नमः।।।।।  2.।।।।।ॐ प्रां प्रीं प्रौं शं शनैश्चराय नमः।।।।।
  • इसके अलावा भी हनुमान जी के इस मंत्र ।।। ॐ।।।ॐ हं हनुमते नमः।।। ॐ।।। का जप करने से शनि देव तुरंत खुश हो जाते हैं |
  • शनिवार के दिन शनि यंत्र कि स्थापना विधि पूर्वक करके यदि आप शनि मंत्र का जप करते हैं तो निश्चित ही शनि तुरंत खुश हो जाते हैं।
  • शनि चालीसा में लिखा है की कोई भी जातक शनि देव के चालीस पाठ कर लेता है तो शनि देव ऐसे जातक को भवसागर से पार कर देते हैं। इसलिए व्यक्ति को शनि को तुरंत खुश करने के लिए शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • शनि को तुरंत खुश करने के लिए दशरथ कृत शनि स्तोत्र पढ़ना सबसे अच्छा विकल्प है। यह सच में बहुत ही अच्छा उपाय है। जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह स्तोत्र भगवान राम के पिता दशरथ जी के द्वारा रचित है। इसलिए ही इस स्तोत्र का नाम दशरथ कृत शनि स्तोत्र पड़ा।
  • महामृत्युंजय मंत्र के जप से शनि देव तुरंत ही खुश हो जाते हैं, क्योंकि यह महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से जातक की आयु तो बढती है | इतना ही नहीं शनि देव के ढैय्या साढ़े साती का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है व्यक्ति पर |
  • शास्त्रों में वस्त्र का दान बहुत ही अच्छा माना गया है। जो लोग निर्धन हैं या फिर पास पड़ोस में जरूरतमंदों को काले वस्त्र इत्यादि प्रदान करने से शनि तुरंत खुश हो जाते है।
  • उड़द का दाल, काला तिल, काला सरसों शनिवार के दिन दान करने से शनिदेव शीघ्र खुश हो जाते हैं। काला उड़द शनि मंदिर में यथा शीघ्र शनिदेव को अर्पित भी करना चाहिए |
  • यदि मछली को आटे की गोली प्रत्येक शनिवार को काम से काम कोई व्यक्ति खिलाता है, तो ऐसे व्यक्ति के ऊपर शनि तुरंत खुश हो जाते हैं।

इसके अलावा जीवन में इन बातों को अमल करिए शनि तुरंत ही खुश हो जाएंगे
  • ज्योतिषाचार्य गौरव के अनुसार यदि आप शनि को तुरंत खुश करना चाहते हैं तो अपने कर्म को सही रखना चाहिए।
  • घूसखोरी, चोरी, बुराई इत्यादि से बचना चाहिए।
  • पुत्र को अपने पिता से संबंध अच्छे रखने चाहिए।
  • अपना चरित्र उत्तम बनाए रखना चाहिए।
  • शराब, मांस का सेवन करने से बचना चाहिए। यदि कर रहें है तो त्याग करना चाहिए।
  • माताओं बहनों का सम्मान करना चाहिए।
  • जुआं खेलने से भी जातक को बचना चाहिए।
  • जीव हत्या भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

इस लेख में बहुत सरल उपाय शनि को तुरंत खुश करने के दिए हुए है। आप सभी लोग पढ़ कर अपना राय अवश्य भेजें। संबंधित लेख "शनि को तुरंत खुश करने के उपाय" में जो उपाय इस आर्टिकल में दिया गया है वह आप सभी लोगों को ध्यान में रखते हुए किया गया है जो आप लोग सरलता से कर लें।

Discliamer:
इस आर्टिकल में लिखे हुए सभी बाते धर्म ज्ञान/ विद्वानों, विभिन्न शास्त्रों पर आधारित है। रत्नज्ञान (RATNGYAN) वेबसाइट प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है। और न हीं रत्न ज्ञान वेबसाइट की कोई जिम्मेदारी होगी किसी भी तरह की क्षतिपूर्ति के लिए।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

RATNGYAN YouTube Channel

Subscribe to My YouTube Channel

Watch My Latest Videos