बुरे सपने आए तो क्या करें एवं बुरे सपने से कैसे बचाए खुद को जरूर पढ़ें। (Bure Sapne Kyu Aate Hai, Bure Sapne Aaye To Kya Kare Ewam Kaise Bache)

Dream Bure Sapne: सपना का अर्थ है भविष्य में होने वाली घटनाओं का सपने के माध्यम से दिखाई देना | चाहे दिखाई देने वाले सपने का फल शुभ हो अथवा अशुभ | कभी कभी जब कोई गहरी नींद में सोया रहता है, तो प्रायः कुछ न कुछ सपने हर लोगों दिखाई ही देते हैं। कुछ लोगों को बहुत अच्छे सपने देखने को मिलते है तो वहीं कुछ लोगों को बहुत ही बुरे सपने होते हैं। यहां तक कि लोग बुरे सपने देखकर इतना ज्यादा डर जाते हैं कि तुरंत ही नींद खुल जाती है और उठकर बैठ जाते हैं।

बुरे सपने देखकर इतना इंसान भयभीत कभी कभी हो जाता है जैसे लगता है कि हकीकत में ऐसा होने वाला है। लेकिन दोस्तों मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि हर बुरे सपने का मतलब बुरा नहीं होता है। क्योंकि स्वप्न शास्त्र में कई ऐसे सपने हैं जिसका अर्थ उल्टा होता है। बहुत से लोग इतना घबरा जाते हैं कि क्या करें? ज्योतिशाचार्य गौरव जी कहते हैं, कि यदि किसी भी भाई - बहन, माता जी को बुरे सपने आये तो घबराना नहीं चाहिए बल्कि भगवान भोलेनाथ जी की सुमिरन करने चाहिए चाहे भूत प्रेत का सपना हो या नकरात्मक शक्तियों का कोई भी सपना हो | इस आर्टिकल को पढ़कर आप समझ जायेंगे कि बुरे सपने क्यों आते हैं | बुरे सपने आये तो क्या करें एवं बुरे सपने से कैसे बचे और साथ ही साथ कैसे समझे की देखे गये सपने का फल शुभ है या अशुभ इसका भी समावेश किया गया है |

बुरे सपने क्यों आते हैं (Bure Sapne Kyu Aate Hai)

बुरे सपने कई कारण हो सकते हैं जब कभी इंसान ईश्वर में अटूट विश्वाश रखता है परन्तु बीच में किसी कारणवश पूजा पाठ नहीं कर पाता है तो सपने के माध्यम से इंगित करता है नकारत्मक शक्तियों का वास होना | परन्तु यह बुरे तरीके से नहीं कह रहा की हर बुरे सपने अशुभ फल देते हैं |

बुरे सपने आने के कई कारण होते हैं

  1. आप जिस घर में रह रहे हैं वहां का वातावरण सही नहीं होने के कारण बुरे सपने आते हैं |
  2. इंसान के इर्द गिर्द नकारात्मक शक्तियों का निवास के कारण भी बुरे सपने प्रायः इंसान को दिखाई देते हैं |
  3. दिन भर जो इंसान निगेटिव सोचता है या सोच रखता है तो बुरे सपने के रूप में वही नकरात्मक बातें सपने के माध्यम से दिखाई देते हैं |
  4. पितृ दोष के कारण भी बुरे सपने काफी दिखाई देते हैं |

बुरे सपने आये तो क्या करें एवं बुरे सपने से कैसे बचे (Bure Sapne Aaye To Kya Kare Ewam Bure Sapne Se Kaise Bache)

कभी कभी बुरा सपना इसलिए भी आता है की मनुष्य जो दैनिंक जीवन में सोचता है वही रात्री में सपने में दिखाई देता है | लेकिन असमंजस में तब पड़िए जब आप दैनिक जीवन में कोई नकारत्मक बात नहीं सोच रहे तब भी बुरे सपने आये तो सतर्क हो जाइए कहीं न कहीं जीवन में समस्या है | स्वप्न शास्त्र में तो बुरे सपने के शुभ, अशुभ फल एवं बुरे सपने आये तो क्या करें इसका उपाय मिलता है | जब बुरे सपने आये तो आप बिलकुल भी नहीं घबराए क्योंकि हर सपना बुरा नहीं होता है | बुरा सपना यदि आपने देख लिया है तो सुबह उठ जाइए और सबसे पहले एक काम करिये | किसी से भी रात्रि में देखे गये बुरे सपने का जिक्र भूलकर मत करिये | हनुमान चालीसा में लिखा है कि भूत पिसाच निकट नहीं आये महाबीर जब नाम सुनावे अर्थात हनुमान जी की सुमिरन जो भी भक्त करते हैं उनके किनारे भूत - प्रेत, राक्षस कोई भी नहीं आता हैं |

इस विधि को करने से कितना भी बुरे से बुरा सपना देखने से व्यक्ति पर बुरे सपने का प्रभाव नहीं पड़ता है बुरा सपना भी अपना अशुभ फल त्यागकर शुभ फल प्रदान करने लगता है | 

  1. सबसे पहले सुबह सुबह उठ कर नहा धोकर साफ़ वस्त्र धारण कर हनुमान जे के मंदिर जाना है |
  2. हनुमान जी के मंदिर में यथा स्थिति पूजन करें |
  3. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें |
  4. हर दिन रात्री में सोते समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें इससे बुरे सपने कभी नहीं आयेंगे |
  5. जो भी बुरे सपने देखें हैं आपने उसको हनुमान जी के सुमिरन करने के बाद चरणों में हाथ रखकर कह दीजिये |
  6. फिर घर पर चले आइये यदि रास्ते में कोई पेड़ दिखाई दे तो उसी बुरे सपने का जिक्र पेड़ को स्पर्श कर कहें|
  7. तत्पश्चात घर पर आकर निश्चिंत रहिये आप पर बुरे सपने का प्रभाव नहीं पड़ेगा |
इस विधि को आप करके बुरे सपने से बच सकते हैं क्योंकि यह विधि मैंने कई भक्तों को बताया उन्हें लाभ भी हुआ अतः आप को यदि बुरे सपने आये तो इस विधि को करके बाख सकते हैं | जय श्री महाकाल 

कैसे समझे कि देखे गये सपने का फल न शुभ है और न ही अशुभ है?

इंसान पैदा होने के बाद जैसे जैसे बड़ा होता जाता है तो उसके मन में हजारों तरह के Thought आते रहते हैं। इंसान का यह विचार भी कहीं न कहीं कारण होता है सपने में आना। सपने का फल न तो शुभ है और न अशुभ इसको जाने के लिए यहां कुछ उदाहरण बता रहा हूं। यदि आप सोए हुए हैं और काफी ज्यादा परेशान हैं तो आपको हो सकता है कि सपने मे आपकी परेशानी ही दिखे और इसके विपरित यदि आप बहुत ज्यादा खुश हैं तो सपने में आपके खुशी से संबंधित सपना आ सकता है। जब आपके द्वारा दिन में सोचे हुए सपने रात में आते है चाहे वह अच्छा सपना हो या बुरा उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ता है क्योंकि ऐसे सपने न तो अशुभ फल देते हैं और न ही शुभ फल देते हैं।

निष्कर्ष

आशा करते हैं कि RATNGYAN- Complete Knowledge of Indian Astrology के माध्यम से लिखी गयी लेख "बुरे सपने आए तो क्या करें एवं बुरे सपने से कैसे बचाए खुद को" पढ़कर अच्छा लगा होगा | यदि आपको बुरे सपने किसी भी तरह के आये तो आप हमसे संपर्क कर निशुल्क पूछ सकते हैं |

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url