दुर्गा चालीसा एवं दुर्गा जी की आरती पढ़ने के फायदे।

माँ दुर्गा जी जिस भक्त पर प्रशन्न हो जाती हैं उस भक्त की समस्त मनोकामना, दुःख पीड़ा, रोगों का नाश कर देती हैं | दुर्गा जी को आदिशक्ति भी कहा जाता है | हम सभी पूजा तो खूब करते हैं माँ दुर्गा की लेकिन क्या क्या फायदे होते हैं दुर्गा चालीसा आरती सहित पढने के इस लेख में बताया गया है| माँ दुर्गा जी की आरती में इस बात का समावेश किया गया है।

चैत्र नवरात्रि हो या फिर कुंवार की नवरात्रि हो दोनों में मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना घर घर होती है। मां के चालीसा और आरती पढ़ने के इतने फायदे है कि जो एक बार सुन लेता है या फिर पढ़ लेता है तो बार बार पढ़ने और सुनने का मन करता है। इस लेख में कुछ महत्वपूर्ण फायदे दुर्गा चालीसा एवम आरती पढ़ने के दिए गए है। 

इस कलयुग मां दुर्गा जी की चालीसा एवम आरती पढ़ने के क्या लाभ है आइए जानते हैं,

दुर्गा चालीसा पढ़ने के फायदे:(Durga Chalisa Benefits)

  1. श्री दुर्गा चालीसा "नमो नमो दुर्गे सुखकरनी, नमों नमों अंबे दुख हरनी" का पाठ नित्य करने से जातक के ऊपर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। 
  2. जो भी जातक मां दुर्गा की श्रद्धा पूर्वक विनती करता है जातक के शत्रु का नाश मां स्वयं करती हैं।
  3. मां दुर्गा के स्मरण करने से जातक जन्म और मरण के बंधनों से मुक्त हो जाता है।
  4. मां दुर्गा जी की चालीसा पढनें से जातक के ऊपर भगवान भोलेनाथ की भी कृपा बनी रहती है।
  5. घर की दरिद्रता का नाश होता है, दुर्गा चालीसा का नित्य पाठ करने से।

दुर्गा मां की आरती पढ़नें से फायदे: (Durga Maa Arti Benefits)

  1. मां दुर्गा की आरती ॐ जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी के प्रतिदिन गाने से घर में मंगल ही मंगल होता है।
  2. व्यक्ति का पूरा दिन अच्छे से बीतता है।
  3. सुहागिन स्त्री अगर मां दुर्गा जी के आरती को प्रेम पूर्वक गाती हैं तो उन पर मां की कृपा बनी रहती है।
  4. मां दुर्गा की आरती गाने से सभी प्रकार के ऐश्वर्य मिलते है जातक को।
  5. मां दुर्गा जी राक्षसों का संघार की थी इसलिए को माता के आरती को गाते हैं उनके सभी दुष्टों का नाश मां स्वयं करती हैं।

निष्कर्ष

आशा करते हैं RATNGYAN- Complete Knowledge of Indian Astrology वेबसाइट के द्वारा लिखी हुई लेख "दुर्गा चालीसा एवं दुर्गा जी की आरती क्यों पढ़ना चाहिए" पसंद आया होगा।

डिस्क्लेमर

इस वेबसाइट का उद्देश्य धर्म कर्म, कुंडली, ज्योतिष इत्यादि से संबंधित लेख समय समय पर ज्योतिषाचार्य गौरव के द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं। *रत्नज्ञान वेबसाइट किसी भी सटीकता, प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url